फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for diabetics.

मधुमेह रोगियों के लिए खुशखबरी

Sat, 08 Nov 2014 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sat, 08 Nov 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
good news for diabetics.

विश्व में मधुमेह से पीड़ित लोगों की संख्या 400 मिलियन है। इसमें तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मधुमेह से पीड़ित लोगों के सटीक इलाज के लिए राजधानी में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

विज्ञापन


भारत में 65 मिलियन मधुमेह रोगी हैं और विश्व में उसका दूसरा स्थान है जबकि 92 मिलियन मरीजों के साथ चीन पहले पायदान पर है।

40 से 59 वर्ष के बीच के रोगियों को खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इस में इसका खतरा अधिक रहता है।

ये जानकारी शुक्रवार को मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके शंखधर ने लेखराज मार्केट स्थित एलके डायबिटिक सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

इंदिरानगर, फैजाबाद रोड पर उपमा कॉलेज ऑफ डायमेट्रोलॉजी का भूमिपूजन 9 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस के दिन किया जाएगा।

रक्तदान से दिल होता है मजबूत
अगर आप किसी को रक्तदान कर रहे हैं तो यह आपके लिए भी फायदेमंद है। नियमित रूप से रक्तदान करना आपके दिल को मजबूत बनाता है।

ऐसे में रक्तदान करें और हृदय रोग होने की संभावना को दूर करें। डॉक्टरों का कहना है कि रक्तदान के लिए लोगों में अलग-अलग भ्रांति हैं।

कमजोरी की शिकायत करने वालों को यह जानना जरूरी है कि रक्तदान करना हृदय रोग और उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर रखने में योगदान करता है।

उच्च रक्तचाप और हृदय रोग एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। वहीं नियमित रक्तदान करने से हमारा शरीर नए सिरे से खून का निर्माण कर लेता है। इससे जहां खून में आई रुकावट दूर होती हैं।
विज्ञापन


वहीं, नए सिरे से बना खून गाढ़ेपन को दूर कर खून को सामान्य बनाता है। इससे हृदय पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। इससे हार्ट अटैक होने की संभावना कम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed