{"_id":"69ace981a91c08927a068562","slug":"gonda-uncontrolled-bike-hits-divider-one-youth-killed-another-seriously-injured-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल
Sun, 08 Mar 2026 08:44 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:44 AM IST
सार
Road accident in Gonda: लखनऊ-गोंडा मार्ग पर शनिवार की देर रात्रि सड़क हादसे में 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
गोंडा में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ-गोंडा मार्ग पर शनिवार की देर रात्रि सड़क हादसे में 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकरा गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बहराइच जिले के जरवल कस्बा निवासी इरकान (19) अपने ननिहाल करनैलगंज नगर के सदर बाजार निवासी अलताब आलम के घर आया था। शनिवार की देर रात्रि वह किसी कार्य से अपने मामा असलम मिस्त्री के बेटे अमन (13) के साथ बाइक से लखनऊ रोड ब्लॉक की तरफ जा रहा था।रास्ते में एक तीव्र मोड़ पर बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण इरकान संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इरकान अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल अमन को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोंडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके पैतृक घर जरवल और ननिहाल करनैलगंज पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि दुर्घटना प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार के कारण हुई घटना की जांच की जा रही है। बाइक चालक मृतक युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।