फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda Train Accident CRS talked to everyone from the pilot to keyman Statements of 50 people recorded

गोंडा रेल हादसा: तो गलती इंजीनियरिंग की... CRS ने पायलट से लेकर कीमैन तक से की बात; नहीं हुई ट्रैक की फास्टिंग

Mon, 22 Jul 2024 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Jul 2024 10:38 AM IST
सार

गोंडा रेल हादसा में सीआरएस ने पायलट से लेकर कीमैन तक से बात की। हादसे की तह तक जाने के लिए 50 लोगों के बयान दर्ज किए गए। सोमवार को भी जांच होगी। बृहस्पतिवार को मोतीगंज-झिलाही स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ था।

विज्ञापन
Gonda Train Accident CRS talked to everyone from the pilot to keyman Statements of 50 people recorded
Gonda train accident - फोटो : एएनआई

विस्तार

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में सीआरएस प्रणजीव सक्सेना ने रविवार को लखनऊ में लोको पायलट, गार्ड, कीमैन, स्टेशन मास्टर, बाबुओं सहित 50 लोगों के बयान दर्ज किए। रूलबुक के अनुसार यह भी देखा कि लोको पायलट ने ट्रेन की स्पीड मानकों के अनुरूप रखी या नहीं। 
विज्ञापन


एसएसई, गार्ड, स्टेशन मास्टर ने रेलवे बोर्ड द्वारा तय गाइडलाइन का कितना पालन किया। गोंडा-गोरखपुर रूट पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशन के बीच चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। हादसे में चार यात्रियों की मौत हुई थी और 33 घायल हुए थे। 
विज्ञापन


मामले में रेलवे की संयुक्त जांच हो चुकी है। रविवार को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने हजरतगंज स्थित पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम दफ्तर सभागार में बयान दर्ज किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके समक्ष कैरिज एंड वैगन (सीएनडब्ल्यू), इंजीनियरिंग, सिग्नल, आरपीएफ, कार्मिक, हेल्थ और सेफ्टी डिपार्टमेंट के कर्मचारी उपस्थित रहे। बयानों और ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर सीआरएस रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 

इसके बाद हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर जवाबदेही तय की जाएगी। शनिवार को सीआरएस ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया था। जांच सोमवार को भी चलेगी।

 

तो गलती इंजीनियरिंग की...
शनिवार को रेलवे की संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग की गलती सामने आई थी। रेलवे ट्रैक की फास्टनिंग नहीं हुई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसएसई ने ट्रेन गुजरने के बाद कॉशन मेमो दिया। ऐसे में जिन रेलकर्मियों के बयान दर्ज हुए, उनके बीच यही चर्चा होती रही कि कहीं इंजीनियरिंग अनुभाग की गलती का खामियाजा उन्हें न भुगतना पड़े।

संयुक्त रिपोर्ट बनेगी जांच का आधार
रेलवे की ओर से तैयार की गई संयुक्त जांच रिपोर्ट सीआरएस जांच में अहम भूमिका निभाएगी। लोको पायलट त्रिभुवन नारायण, सहायक लोको पायलट राज, ट्रेन मैनेजर विश्वजीत सरकार और कीमैन से भी रिपोर्ट ली जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed