{"_id":"6238aa987f70d71ebd5487a4","slug":"gonda-thrown-from-the-moving-train-after-beating-up-the-wife-the-woman-suffered-for-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा : पत्नी की पिटाई कर चलती ट्रेन से फेंका, ट्रैक पर चार घंटे तड़पती रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा : पत्नी की पिटाई कर चलती ट्रेन से फेंका, ट्रैक पर चार घंटे तड़पती रही महिला
Tue, 22 Mar 2022 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:01 AM IST
सार
सोमवार की सुबह रेल ठेकेदार के मेट ने महिला को ट्रैक किनारे पड़ा पाया तो यूपी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटरा रेलवे स्टेशन के पास रविवार की देर रात एक महिला की उसके पति ने पिटाई कर चलती ट्रेन से फेंक दिया। पूरी रात महिला ट्रैक के किनारे पड़ी तड़पती रही। सोमवार की सुबह रेल ठेकेदार के मेट ने महिला को ट्रैक किनारे पड़ा पाया तो यूपी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हुआ यूं कि सोमवार की अलसुबह पांच बजे कटरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे एक महिला घायल हालत में तड़पती पड़ी मिली। रेल ठेकेदार के मेट महेश कुमार व पास के गांव के रहने वाले रग्घू यादव ने महिला को रेल ट्रैक के पास घायल हालत में देखा तो यूपी 112 को कॉल कर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने महिला को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेल ठेकेदार के मेट महेश कुमार के मुताबिक महिला ने अपना नाम नेहा शर्मा (25) पत्नी ज्ञानचंद शर्मा निवासी ग्राम नेवली पुरवा खजुरहट जिला अयोध्या बताया।
विज्ञापन
नेहा ने बताया कि वह पंजाब प्रांत के लुधियाना जनपद के लक्ष्मी नगर की रहने वाली है। वहां एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में टीचर थी। वहीं ज्ञानचंद शर्मा भी साथ में पढ़ाता था। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा तो नौ माह पहले दोनों ने शादी रचा ली। इसके बाद नवंबर 2021 को ज्ञानचंद उसे साथ लेकर अपने घर आ गया। नेहा ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसका पति उससे छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। कहा कि अब लखनऊ में साथ रहेंगे।
विज्ञापन
नेहा के मुताबिक लखनऊ चलने की बात कहकर ज्ञानचंद उसे देर रात लेकर फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा। नेहा ने बताया कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद रात तकरीबन साढ़े बारह बजे इलाहाबाद से आ रही अयोध्या सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में उसके पति उसे साथ लेकर बैठ गए। नेहा का आरोप है कि ट्रेन कटरा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी कि तभी उसके पति ज्ञानचंद ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया और ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
सरयू घाट चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि नेहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका मायका लुधियाना में है। मायके वालों को सूचना भेज दी गई है। महिला के भाई से बात हुई है, वह मंगलवार तक पहुंचेगा। बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।