{"_id":"67163f3d20257497d6066457","slug":"gonda-removed-jewelery-in-the-name-of-getting-it-examined-in-the-medical-college-ran-away-with-it-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: मेडिकल कॉलेज में जांच कराने के नाम पर उतरवाया आभूषण, लेकर भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: मेडिकल कॉलेज में जांच कराने के नाम पर उतरवाया आभूषण, लेकर भाग गया
Mon, 21 Oct 2024 05:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:17 PM IST
सार
गोंडा मेडिकल कॉलेज में महिला को आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर युवक उसके आभूषण उतरवा ले गया। महिला का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अपने साथ हुई लूट के बाद महिला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आई बुजुर्ग महिला हेराफेरी का शिकार हो गई। जांच के नाम पर टप्पेबाज ने महिला से पहले नथुनी और बाला उतारने को कहा फिर उसे लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
सोमवार को धानेपुर के डेबरी निवासी सीता देवी महाराजा देवीबक्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज कराने आई थी। ओपीडी का पर्चा कटवाने के लिए लाइन में लगे समय एक व्यक्ति आया और महिला से बोला आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना हो तो बताइए। पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज मिल जाएगा जिसके लिए मात्र 1500 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बड़ी सफलता... एआई बताएगा कैंसर के मरीजों को कितना चाहिए रेडिएशन; ऐसे काम करता है ये उपकरण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एससी-एसटी आरक्षण में उपवर्गीकरण से दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की कवायद, भाजपा ने दिए इस रणनीति के संकेत
टप्पेबाज महिला को अपने साथ लेकर क्षेत्रीय निदान केंद्र में ले गया जहां उसने कहा कि कार्ड बनाने के लिए जांच करवाना पड़ेगा। मशीन पर लेटने के पहले नाक व कान का आभूषण निकालना पड़ेगा। महिला ने अपनी एक नथुनी व बाला निकालकर टप्पेबाज को दे दिया। अंदर भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाज महिला के जेवर व 1500 रुपए लेकर भाग गया। बुजुर्ग महिला रो रोकर बेहाल हो रही है।