{"_id":"62ce5561580b4546725969c5","slug":"gonda-news-old-couple-murdered-while-sleeping-in-enmity-head-injury-marks-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News : जमीन के विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या, सोते समय भारी चीज से वार कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News : जमीन के विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या, सोते समय भारी चीज से वार कर उतारा मौत के घाट
Wed, 13 Jul 2022 11:38 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:38 PM IST
सार
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बेलवरिया गांव निवासी 75 वर्षीय जाकिर मोहम्मद व उनकी 70 वर्षीय पत्नी ननका गांव के बाहर बने अपने मकान के एक कमरे में सो रहे थे। यहीं पर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव में मंगलवार रात घर के पास मड़हे में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाली महिला ने बुधवार सुबह खून से लथपथ शव देखकर लोगों को इसकी जानकारी दी। जांच में बुजुर्ग दंपती की मुकदमों को लेकर रंजिश सामने आई है। उनके बेटे व बीडीसी सदस्य ने इटियाथोक थाने में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना इटियाथोक क्षेत्र के बेलभरिया गांव निवासी बीडीसी सदस्य नासिर ने बताया कि उनके पिता जाकिर मोहम्मद (75) गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। जाकिर की कुछ लोगों से भूमि विवाद व मुकदमे को लेकर रंजिश थी। जाकिर व नासिर की मां ननका (70) रोज रात में घर से डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित मड़हे में सोते थे। खाना खाने के बाद मंगलवार रात भी दोनों सोने चले गये। बुधवार सुबह पड़ोस की एक महिला उधर से गुजरी तो मड़हे में खून से लथपथ जाकिर मोहम्मद व ननका के शव देख चीख पड़ी।
विज्ञापन
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों के सिर पर किसी भारी चीज से कई बार हमला करके हत्या की गई है। नासिर ने अधिकारियों को बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले कल्लू से मुकदमेबाजी चल रही थी। इसी रंजिश में उसके पिता व मां की हत्या की गई है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन