फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda News: Former MLA Rampal Singh died.

Gonda: कांग्रेस व सपा से विधायक रहे रामपाल सिंह का निधन, जिले में शोक की लहर

Sat, 23 Mar 2024 01:46 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Mar 2024 01:46 PM IST
सार

कांग्रेस व सपा के पूर्व विधायक रह चुके रामपाल सिंह का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और काफी दिनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। 

विज्ञापन
Gonda News: Former MLA Rampal Singh died.
पूर्व विधायक रामपाल सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और मेहनौन (मुजेहना) के पूर्व विधायक रामपाल सिंह (90) का शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। वह साल 1985, 1989 में कांग्रेस व साल 1996 में समाजवादी पार्टी से मुजेहना (अब मेहनौन) विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे।

विज्ञापन


मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोरहा के मूल निवासी पूर्व विधायक रामपाल सिंह वर्तमान में शहर के गायत्रीपुरम कालोनी स्थित आवास में रह रहे थे। वह पूर्व सांसद व पूर्व कृषि मंत्री कुंवर आनंद सिंह के करीबी रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली का दरकता किला: कभी हिट रहा बीएमडी का फार्मूला, अब करवट बदल रहा वक्त, एक रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली के मुद्दे: अब जीत के लिए इरादे भी बुलंद चाहिए, जानें- कैसे बदलती रही क्षेत्र की सूरत, एक रिपोर्ट


वह बीएचडी इंटर कालेज धानेपुर की प्रबंध समिति के पूर्व प्रबंधक, गांधी विद्या मंदिर इंटर कालेज के कोषाध्यक्ष व शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज प्रबंध समिति के सदस्य भी थे।

पूर्व विधायक के निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर विभिन्न दलों के नेताओं, अधिवक्ताओं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed