फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Names of several of Shraddha's former lovers are surfacing, including Aamir's role in her escape to Nepal

यूपी: सामने आया श्रद्धा के एक पुराने प्रेमी का नाम, आमिर की थी उसे नेपाल भगाने में भूमिका; इस तरह लिए होटल

Thu, 22 Oct 2026 11:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 22 Oct 2026 11:02 PM IST
सार

Shraddha Dubey goes to jail: 11 दिन तक पुलिस को चकमा देने वाली श्रद्धा ने बयान में बताया कि वह लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन है। वह अक्सर बड़े होटलों में ही ठहरती थी। शिवा हत्याकांड के बाद भी वह बड़ी जगहों पर ही रुकी। 

विज्ञापन
UP: Names of several of Shraddha's former lovers are surfacing, including Aamir's role in her escape to Nepal
सामने आया श्रद्धा के एक पुराने प्रेमी का नाम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 डीसीपी मध्य के सर्विलांस सेल के दफ्तर में तीनों आरोपियों से 10 सदस्यीय टीम ने अलग-अलग पूछताछ की। श्रद्धा से उसके मददगारों के नाम पूछे गए। इस पर उसने कहा कि वह खुद से अलग-अलग शहरों में जाकर छिप रही थी। पुलिस ने श्रद्धा को जब नेपाल सीमा के सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो वह इधर-उधर की बातें करने लगी। बाद में उसने स्वीकार किया कि नेपाल भागने में उसके प्रेमी दुबग्गा निवासी आमिर ने मदद की थी।
विज्ञापन


बयान में श्रद्धा ने यह कबूल किया कि लखनऊ से ही आमिर उसके साथ था। आमिर की मदद से ही बहराइच के रास्ते नेपाल में प्रवेश किया था। आरोपी मॉडल के बयान के बाद पुलिस अब एफआईआर में आमिर का नाम बढ़ाएगी। साथ ही आरोपी के खिलाफ इनाम भी घोषित किया जाएगा। डीसीपी मध्य ने बताया कि इस पूरे मामले में जिन लोगों ने भी श्रद्धा व अन्य आरोपियों की मदद की है, उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। मददगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसी जगह ठहरी, जहां न देना पड़े आईकार्ड

11 दिन तक पुलिस को चकमा देने वाली श्रद्धा ने बयान में बताया कि वह लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन है। वह अक्सर बड़े होटलों में ही ठहरती थी। शिवा हत्याकांड के बाद भी वह बड़ी जगहों पर ही रुकी। वह ऐसी जगह ठहरती थी जहां उससे कोई आईकार्ड न मांगे। रायबरेली में भी वह गई थी। हालांकि, वह अपने घर नहीं जा सकी। पुलिस को आशंका थी कि श्रद्धा विदेश भाग सकती है। ऐसे में डीसीपी ने श्रद्धा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करवा दिया था।

विज्ञापन

आईडी मांगने पर छोड़ दिया था होटल

श्रद्धा ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह कानपुर भी गई थी। 18 अक्तूबर को वह एक होटल में गई। कमरा बुक कराने पर होटल के स्टाफ ने उससे आईकार्ड मांगा। इस पर उसने होटल छोड़ दिया। श्रद्धा ने बताया कि शिवा हत्याकांड के बाद उसकी फोटो वायरल हो गई थी। ऐसे में आईकार्ड देने पर होटल का स्टाफ पुलिस को सूचित कर सकता था। होटल में न ठहरकर कार बुक कर नागपुर के लिए रवाना हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed