फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Marathon inspection of ministers of state including in-charge minister, officers running all day

गोंडा : प्रभारी मंत्री समेत राज्यमंत्रियों का मैराथन निरीक्षण, पूरे दिन भाग दौड़ करते रहे अफसर

Thu, 05 May 2022 02:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 May 2022 02:54 PM IST
सार

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जब तक एक भी मरीज लाइन में लगा है तब तक कोई भी काउंटर बंद नहीं होना चाहिए। मरीजों से जांच व इलाज के नाम पर वसूली की शिकायत मिलने में सीधे अधीक्षक की जवाबदेही होगी।

विज्ञापन
Gonda: Marathon inspection of ministers of state including in-charge minister, officers running all day
गोंडा में जिला अस्पताल में निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री राकेश सचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान के साथ राज्यमंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि व राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने विभिन्न विभागों व विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के अधिकारी भागदौड़ कर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में जुटे रहे। प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि जब तक एक भी मरीज लाइन में लगा है तब तक कोई भी काउंटर बंद नहीं होना चाहिए। मरीजों से जांच व इलाज के नाम पर वसूली की शिकायत मिलने में सीधे अधीक्षक की जवाबदेही होगी। राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि ने पीएचसी पंतनगर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने बेलसर के एक गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण कर खरीद की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया। बेलसर के आंगनवाड़ी केन्द्र बदलेपुर तथा गौ आश्रय केंद्र बदलीपुर का निरीक्षण किया। देर शाम तक प्रभारी मंत्री कोटे की दुकानों, प्राथमिक विद्यालय समेत कई विभागों का  निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed