फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Fire broke out and four shops burned out in karnailganj.

Gonda News: गोंडा में शार्ट सर्किट से लगी आग, धू-धूकर जलीं चार अस्थाई दुकानें

Tue, 09 Apr 2024 04:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Apr 2024 04:17 PM IST
सार

गोंडा-लखनऊ राजमार्ग के किनारे हुजूरपुर मोड़ के पास शार्ट सर्किट से लगी आग में चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग से करीब एक लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Gonda: Fire broke out and four shops burned out in karnailganj.
शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा-लखनऊ राजमार्ग के किनारे हुजूरपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह बिजली की शार्ट सर्किट से अंडे की दुकान में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर चार अस्थाई दुकानें जल गईं। करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचने से पहले पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


मोहम्मद शाहिद की सब्जी व फल की दुकान थी जिसमें ट्रांसपोर्ट का सामान भी रखा हुआ था। वह जल गया और साथ ही में सब्जी फल लगाने वाला ठेला भी जल गया। मोतीलाल त्यागी मेहनत मजदूरी करते थे और छप्पर रखकर उसी में रात्रि निवास करते थे। उनका छप्पर व पांच हजार रुपये नकद जल गया। मुनव्वर की एक ढाबली व ठेला भी आग की भेंट चढ़ गया। नियाज अहमद की अंडे की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। अंडे की दुकान में गैस सिलिंडर भी रखा हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने किसी तरह बांस से धकेलकर आग से अलग कर दिया नहीं तो सिलिंडर ब्लास्ट होने पर बड़ी घटना हो सकती थी। देखते-देखते चार अस्थाई दुकानें जलकर राख हो गईं। तहसीलदार मनीष कुमार का कहना है कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया है। नुकसान का आकलन करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

चार घरों समेत गेहूं की फसल जली
मोतीगंज कोतवाली देहात के खोरहंसा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत जमदरा भकुरहा गांव में सोमवार की देर शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें चार घर जलकर राख हो गए। चौकी प्रभारी खोरहंसा अजय तिवारी ने बताया कि खरीदू, जगनू, भगवान दास और कुसला के घरों में रखा राशन, बिस्तर व कपड़े जलकर राख हो गए साथ ही रामतीर्थ, दूधनाथ और चिरगना का एक-एक बीघे गेंहू की फसल भी जल गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। लेखपाल मोहम्मद जावेद अहमद ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर तहसील सदर भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed