{"_id":"661aa36b099ed83f98051ff5","slug":"gonda-fir-against-brijbhushan-sharan-singh-amid-speculations-about-not-getting-ticket-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: टिकट न मिलने की अटकलों के बीच बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर, वीडियो फुटेज बनी आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: टिकट न मिलने की अटकलों के बीच बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर, वीडियो फुटेज बनी आधार
Sat, 13 Apr 2024 08:57 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 13 Apr 2024 08:57 PM IST
सार
Brijbhushan Sharan Singh: गोंडा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह नयी मुसीबतों में घिर गए हैं। भाजपा से टिकट मिलने या ना मिलने की अटकलों के बीच शनिवार को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Brijbhushan sharan singh
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गैर अनुमति काफिला निकालने पर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुसीबतें बढ़ गई हैं। बृजभूषण के खिलाफ शनिवार को खरगूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फ्लाइंड स्क्वायड टीम (एफएसटी) प्रभारी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में ''अमर उजाला'' में प्रकाशित खबर का जिक्र है। ''माई सिटी'' गोंडा में ''छुट्टी मनाता रहा प्रशासन, दौड़ता रहा बृजभूषण का काफिला'' शीर्षक से प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने पुलिस और प्रशासन को तत्काल प्रभाव से केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद एफएसटी और पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नजमुल इस्लाम कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र में बतौर फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी चुनाव प्रचार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार करीब 10:30 बजे कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह खरगूपुर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में 25 से 30 गाड़ियों के काफिले के साथ जनसंपर्क किया है। इस दौरान सांसद ने मल्लापुर बाजार, गोपालबाग, भोलाजोत, गोकरन शिवाला, भटपी भवनियापुर, देवरिया कला, पिपरा भोधर, सुसगंवा, असिधा, लहदोवा, राजाजोत, अनंतपुर, चौराभारी और नौव्वा गांव का दौरा किया है। आगामी लोकसभा चुनाव के चलते जिले में निषेधज्ञा लागू है। बावजूद इसके बिना अनुमति के गाड़ियों का काफिला निकाला है।
विज्ञापन
वीडियो फुटेज से जुटाये जा रहे साक्ष्य
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एफएसटी प्रभारी डॉ. नजमुल इस्लाम की तहरीर पर खरगूपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं संबंधित स्थानों पर वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के माध्यम से छानबीन की जा रही है। इससे पहले गोंडा भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के खिलाफ छपिया थाने में और सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के खिलाफ बिना अनुमति सभा करने का केस धानेपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रत्याशी की तरह प्रचार कर रहे बृजभूषण
बृजभूषण ने बीते नौ अप्रैल करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र, 11 अप्रैल तरबंगज विधानसभा क्षेत्र और 12 अप्रैल को कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकालकर स्वागत समारोह और शिष्टाचार भेंट के नाम पर भीड़ का हिस्सा बने थे। ये इलाके कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं। भाजपा से अभी उनकी उम्मीदवारी का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बृजभूषण ने समर्थकों के बीच खुद को भाजपा प्रत्याशी के तौर पर पेश कर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। सांसद ने लगातार कई दिनों तक कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया है।