फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Ashtadhatu idol of Ram-Laxman stolen from ancient temple

Gonda: परसपुर रियासत के राज मंदिर से श्रीराम-लक्ष्मण की बहुमूल्य मूर्तियां चोरी, सुबह तीन बजे टूटा मिला ताला

Thu, 17 Jul 2025 10:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, परसपुर (गोंडा)
अमर उजाला नेटवर्क, परसपुर (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Jul 2025 10:11 AM IST
सार

परसपुर रियासत के राजमंदिर से भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गईं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे नीलम सिंह पूजा करने जब मंदिर में आईं तो देखा ताला टूटा पड़ा है।

विज्ञापन
Gonda: Ashtadhatu idol of Ram-Laxman stolen from ancient temple
राजमंदिर से चोरी हुईं मूर्तियां। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले की परसपुर रियासत के राजाटोला वार्ड छह में अति प्राचीन राजमंदिर से बुधवार की रात मंदिर के गर्भगृह से चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर से राम-लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति जिसका वजन करीब प्रत्येक मूर्ति 15 किलो व लंबाई डेढ़ फिट है व एक लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति  और एक छोटा सिंहासन चोरी हो गया। घटना से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे नीलम सिंह पत्नी कुंवर नरेंद्र बहादुर सिंह पूजा करने जब मंदिर में आईं तो देखा ताला टूटा पड़ा है और मंदिर का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। जबकि मंदिर में अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां सुरक्षित हैं। चोरों ने मूर्तियों के ऊपर लगे चांदी के छत्र को भी नहीं छुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बलरामपुर से मुंबई तक छांगुर के 14 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई, एसटीएफ ने बाबा के भतीजे को उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छांगुर बाबा पर बड़ा खुलासा: पूर्व आईपीएस अधिकारी को चुनाव लड़वाने की तैयारी में था, लाल डायरी से खुलेंगे राज!


घटना की जानकारी मंदिर के सर्वराकार कुंवर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब ने पुलिस को दी। मौके पर परसपुर थाने की पुलिस, सीओ करनैलगंज, फील्ड युनिट की टीम व एसओजी टीम पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed