फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Anti corruption team arrested panchayat secretary while taking bribe of Rs 10 thousand.

Gonda: एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की घूस लेते पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार, दो लाख का होना था भुगतान

Thu, 09 Jan 2025 06:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jan 2025 06:04 PM IST
सार

गोंडा जिले में एंटी करप्शन टीम ने पंचायत सचिव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। उसने सरकारी धन के भुगतान के लिए रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
Gonda: Anti corruption team arrested panchayat secretary while taking bribe of Rs 10 thousand.
गिरफ्तार किया गया पंचायत सचिव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के पड़रीकृपाल ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव विजय कुमार को एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पंचायत सचिव विजय कुमार बलिया जनपद के बनकट मोहल्ले के रहने वाले विजय कुमार जिले के पड़रीकृपाल ब्लॉक में पिछले दो साल से बतौर पंचायत सचिव कार्यरत थे। बीते 30 दिसंबर को एंटी करप्शन टीम प्रभारी धनजंय सिंह से मिलकर पंचायत सचिव विजय कुमार की विशवा विशुनपुर बैरिया निवासी ग्राम प्रधान मनीष वर्मा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि 100 मीटर इंटरलॉकिंग के दो लाख रुपए सरकारी धन भुगतान के एवज में सचिव विजय कुमार रिश्वत मांग रहे हैं। एंटी करप्शन टीम के मुताबिक बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान को भुगतान के एवज में घूस के लिए नगर कोतवाली के पंड़रीकृपाल ब्लॉक के पास स्थित खैराकुभंनगर प्राथमिक विद्यालय के किराये के मकान में बुलाया। वहां पहले से मुस्तैद एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते पंचायत सचिव विजय कुमार को रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सचिव विजय कुमार को नगर कोतवाली लाकर घंटों तक पूछताछ की है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधान मनीष वर्मा की तहरीर पर पंचायत सचिव विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है साथ ही छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed