फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: An animal took away the child from fer house.

Gonda: मां के साथ सो रही दुधमुंही बच्ची को बिस्तर से उठा ले गया जंगली जानवर, गांव में मचा कोहराम, पगचिह्न मिले

Sun, 29 Sep 2024 06:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, पसका (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पसका (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Sep 2024 06:21 PM IST
सार

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अभईपुर मेहरबानपुरवा में बीती रात हुए हादसे में नौ माह की एक दुधमुंही बच्ची को जंगली जानवर बिस्तर से उठा ले गया। 

विज्ञापन
Gonda: An animal took away the child from fer house.
दुधमुंही बच्ची, जांच करते पुलिसकर्मी व जानवर के मिले पगचिह्न। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के अभईपुर मेहरबानपुरवा गांव में 8 माह की बच्ची को सोते समय शनिवार की रात्रि साढ़े 11 बजे कोई जंगली जानवर उठा ले गया। उसकी मां ने बिस्तर से बच्ची को गायब देखा तो परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


परिजनों ने जंगली जानवर के बच्ची को उठा ले जाने की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी। गांव के सीताराम गौतम ने बताया कि उनकी पोती शगुन (8 माह) शनिवार की रात्रि घर के पिछले हिस्से में बने कमरे में अपनी मां जगमती के साथ सो रही थी। जगमती मुंबई में रह रहे अपने पति माताफेर उर्फ सुनील से रात्रि लगभग 11 बजे तक फोन पर बात करके लेट गयी। रात्रि में लगभग साढ़े 11 बजे फिर जागकर देखा तो बच्ची को बिस्तर पर न पाकर वह घर के बाहर सो रही अपनी सास को बताया। बच्ची को न पाकर परिजनों ने गांव वालों के साथ अगल-बगल के खेतों में काफी खोजबीन की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चल सका। सीताराम ने बताया कि बेटे माताफेर के तीन साल का लकी नामक बेटा भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के पूर्वी और मध्य भाग में बूंदाबांदी के साथ ही भारी बारिश जारी, मंगलवार से कमजोर होगा मानसून
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बारिश का कहर: अवध में उफनाई नदियां, 17 की मौत, मकान ढहने और बिजली गिरने से हुई मौतें


सीढ़ी के रास्ते से घर में आ जाते हैं जानवर, पुलिस ने की जांच
परिजनों ने बताया कि एक घर के बाहर से छत पर जाने के लिए सीढ़ी बनी है। अक्सर गांव के कुत्ते इसी रास्ते से घर में आ जाया करते हैं। कुत्तों को भगाने से उसी रास्ते से भाग भी जाया करते हैं। आशंका जता रहे हैं कि जंगली जानवर इसी रास्ते आ सकता है। सीताराम ने रात्रि करीब 12 बजे डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने रात में काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार की सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह, प्रशिक्षु सीओ उदित नारायण पालीवाल, नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह व डॉग स्क्वॉयड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के मक्का व गन्ने धान आदि की फसल लगी खेतों में खोजी कुत्ते के साथ छानबीन किया।

वन टीम को मिले पगचिन्ह, बच्ची का सुराग नहीं
पुलिस ने छानबीन के बाद वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुदर्शन, क्षेत्रीय वनाधिकारी बद्री प्रसाद चौहान, वन दारोगा परसपुर डीएन पांडेय अपने सहयोगी स्टाफ रामसजीवन दुबे व राकेश के साथ मौके पर जांच पड़ताल की। जानवर के मिले पगचिन्हों का निरीक्षण किया। वन सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने पगचिन्हों को परखा। बताया कि मौके पर हिंसक जंगली जानवरों के कुछ पगचिन्ह मिले हैं जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। जंगली जानवर के होने से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों को सजग रहते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी।

सघन तलाशी अभियान जारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष परसपुर और उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त रूप से पांच टीमें जांच कर रही हैं। सघन तलाश अभियान जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। ग्रामीणों से एहतियातन सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed