{"_id":"651c47db10d503ae5b0c2656","slug":"gonda-a-tractor-crushed-youths-who-were-tripling-on-a-bike-all-three-died-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: बाइक से ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, तीनों की मौत, किसी ने भी नहीं पहन रखा था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: बाइक से ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, तीनों की मौत, किसी ने भी नहीं पहन रखा था हेलमेट
Tue, 03 Oct 2023 10:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:32 PM IST
सार
राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में तीनों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा देहात कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोनबरसा मोड़ के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक मरणासन्न हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में तीनों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के भड़वाजोत चमरूपुर निवासी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उनका बेटा आकाश यादव ( 20) इसी गांव के रहने वाले अपने साथी विवेक यादव (20) और गांव के ही अमरेश यादव (20) के साथ मंगलवार सुबह किसी काम से बाइक से गोंडा शहर गया था। शाम तीनों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
वह तीनों कोतवाली देहात क्षेत्र के सोनबरसा मोड़ के पास पहुंचे थे तभी धानेपुर की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में तीनों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के निरीक्षक अपराध शशिकांत यादव ने बताया कि युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे में सिर में गहरी चोट लगने और अधिक रक्तस्राव होने की वजह से तीनों युवकों की मौत हुई है।