फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti nagar police arrested clerk

रिटायरमेंट के दो दिन बाद एलडीए का बाबू गिरफ्तार

Fri, 22 Oct 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gomti nagar police arrested clerk
जालसाजी के आरोप में एलडीए का बाबू गिरफ्तार। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
एलडीए से दो दिन पहले सेवानिवृत्त हुए बाबू श्रीकृष्ण भारती को बृहस्पतिवार को गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उस पर जालसाजी कर एलडीए के करोड़ों रुपये के भूखंड बेचने वाले गिरोह में शामिल होने का आरोप है। इसी मामले में एलडीए के दो कर्मचारी कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, नौ अगस्त को एलडीए के योजना सहायक विवेक कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें बताया था कि एलडीए कर्मचारी अनुज कुमार सिंह, शरत चंद्र मिश्र और श्रीकृष्ण भारती ने विक्रांत खंड स्थित भूखंड 2/1-बी को जाली कागजात तैयार कर बेच दिया है।
विज्ञापन

विभागीय छानबीन में पता चला कि श्रीकृष्ण ने विभाग से जारी किए गए आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर ये धोखाधड़ी की है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था।
धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड श्रीकृष्ण के साथी अमित यादव व संतोष कुमार यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि गोमतीनगर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वेदप्रकाश शुक्ल ने बृहस्पतिवार को सामाजिक परिवर्तन स्थल के पास से आरोपी उन्नाव के पूरन नगर निवासी श्रीकृष्ण भारती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा गया है। इसी मामले में आरोपी अजय वर्मा की भी पुलिस को तलाश है। वह एलडीए के संपत्ति विभाग का कर्मचारी है और धोखाधड़ी कर भूखंड बेचने में उसकी भी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed