Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti Festival Adorned with Literature

Lucknow News: साहित्य से सजा गोमती उत्सव

Sun, 15 Nov 2026 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gomti Festival Adorned with Literature
सम्मेलन में काव्य पाठ करते डाॅ. आदित्य जैन। -संवाद
लखनऊ। साहित्य, कला और संस्कृति के रंगों से सजे गोमती उत्सव में कवि सम्मेलन ने चार चांद लगा दिए। गोमती उत्सव समिति की ओर से गोमतीनगर के केंद्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन का प्रारंभ मयंक रंजन के संयोजन में नायाब नगीने कार्यक्रम से हुआ। इसमें शहर के 15 बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए कविता गायन व नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। शाम में प्रहर्ष फाउंडेशन की ओर से युवा कवि सम्मेलन का हुआ। इसमें डॉ. आदित्य जैन के संचालन में वंदना विशेष, रजत मिश्र, निशा नवल, रेनू द्विवेदी, ओम शर्मा ओम, लोकेश त्रिपाठी, सौरभ जायसवाल, आलोक मिश्रा और रजत मिश्र आदि कवियों ने काव्यपाठ किया। इस मौके पर आयोजन समिति से राजीव मिश्रा, सर्वेश अस्थाना, रामकृष्ण यादव, मुकुल महान और डॉ. सुमन दुबे उपस्थित रहीं। कवि सर्वेश अस्थाना ने बताया कि रविवार को शाम 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें डॉ विष्णु सक्सेना, डॉ प्रवीण शुक्ल, दिनेश रघुवंशी, आशीष अनल, डॉ. सोनरुपा विशाल, शशिकांत यादव, स्वयं श्रीवास्तव और अन्य कवि काव्यपाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed