फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gomti express cancelled till 25 september

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़ें इस खबर में

Tue, 19 Sep 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Sep 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
gomti express cancelled till 25 september
डेमो - फोटो : डेमो
गोमती एक्सप्रेस का संचालन पटरी पर लौटने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर रेलवे के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन व आसपास चल रहे संरक्षा कार्यों के चलते एक बार फिर से लखनऊ से दिल्ली जाने वाले गोमती एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। ट्रेन हफ्ते भर तक निरस्त रहेगी। बता दें कि बीते करीब एक सप्ताह से गोमती एक्सप्रेस का संचालन रद्द चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीसीएम अमिताभ कुमार ने बताया कि नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस (12420) और लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस (12419) का संचालन 19 से 25 सितंबर के मध्य निरस्त रहेगा। वहीं, लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12429) का संचालन दिल्ली, शाहदरा के रास्ते से किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

वैष्णों देवी के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन

gomti express cancelled till 25 september
डेमो - फोटो : डेमो
वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 28 सितंबर से गाजीपुर से वैष्णो देवी के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। नई साप्ताहिक ट्रेन वैष्णो देवी-गाजीपुर एक्सप्रेस (14612) वैष्णो देवी से सुबह 5.40 बजे रवाना होकर रात 11.55 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां से सुबह 6.30 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में गाजीपुर-वैष्णो देवी एक्सप्रेस (14611 ) 29 सितंबर से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह सवा आठ बजे गाजीपुर से चलकर शाम 4.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन में सेकंड व थर्ड एसी के अतिरिक्त स्लीपर व जनरल क्लास की बोगियां होंगी। ट्रेन दोनों ओर से जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अम्बाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, सुलतानपुर, जौनपुर, औनरिहार स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed