फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gold is the best on the basis of returns: Investors expressed confidence, higher returns than property

रिटर्न की कसौटी पर सोना सबसे खरा : निवेशकों ने जताया भरोसा, प्रापर्टी की तुलना में ज्यादा रिटर्न

Fri, 06 Oct 2023 11:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अभिषेक गुप्ता/ अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता/ अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Oct 2023 11:43 AM IST
सार

वर्ष 2020 यानी कोरोना वर्ष में सोना 39 हजार रुपये के भाव में था, ये आज करीब 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव में है। यानी कि सोने ने केवल तीन साल में 50 फीसदी का रिटर्न दिया। इन तीन सालों में प्रापर्टी ने औसतन 12 से 30 फीसदी का मुनाफा दिया।

विज्ञापन
Gold is the best on the basis of returns: Investors expressed confidence, higher returns than property
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सोने में लगातार गिरावट के बावजूद पीली धातु का आकर्षण बरकरार है। इसकी वजह है सोने पर अटूट भरोसा। कोरोना की तीन साल की मार भी सोने को हिला नहीं सकी है। वर्ष 2020 यानी कोरोना वर्ष में सोना 39 हजार रुपये के भाव में था, ये आज करीब 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव में है। यानी कि सोने ने केवल तीन साल में 50 फीसदी का रिटर्न दिया। इन तीन सालों में प्रापर्टी ने औसतन 12 से 30 फीसदी का मुनाफा दिया। म्यूचुअल फंड ने 40 फीसदी का औसत मुनाफा दिया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्र के मुताबिक सोने की कीमत छह महीने के सबसे निचले स्तर पर है। जब भी ग्लोबल अर्थव्यवस्था जरा सा भी डांवाडोल होती है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने पर ही दांव लगाते हैं। रही सही कसर सटोरियों ने पूरी कर दी है। 
विज्ञापन


स्थानीय बाजार पर पितृपक्ष का भी असर है। यही वजह है कि पिछले 10 दिन में चांदी लगभग 6200 रुपये किलो सस्ती हुई है, जबकि 10 ग्राम सोना भी करीब 2400 रुपये नीचे आया है। सोने पर भरोसे की वजह भी है, क्योंकि तमाम चुनौतियों के बावजूद सोने ने लगातार सकारात्मक रिटर्न ही दिया है। वर्ष 2010 से देखें तो 13 साल में 350 फीसदी का रिटर्न किसी सेक्टर ने स्थायी रूप से नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2010 से सोना-चांदी के रेट
वर्ष        चांदी        सोना

2010    26850    17180
2011    46,600    20945
2012    51500    27640
2013    57850    31060
2014     43950    29675
2015    36450    27035
2016    33500    25420
2017    39400    28500
2018    40100    30280
2019    39260    32350
2020    46900    39125
2021    67000   51500
2022    64200    49600
2023    69600    58125
(सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट प्रति किलो)

म्यूचुअल फंड भी बना पसंद, लेकिन रिटर्न में पीछे

बचत के नए विकल्पों की तलाश कर रहे निवेशकों खास तौर पर छोटे और युवा निवेशकों को म्यूचुअल फंड ने खासा आकर्षित किया है। मार्केट रिसर्च विशेषज्ञ राजीव तुलस्यान के मुताबिक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड के एसआईपी प्लान ने नौ महीने में औसत 25 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक साल में 40 फीसदी और पांच साल में 28 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न एसआईपी ने दिया है। इसी अवधि में शेयर बाजार ने 20 फीसदी का औसत मुनाफा दिया है। बैंकों के फिक्स्ड डिपाडिट ने भी सुधार किया है और ग्राहकों को लगभग सात फीसदी रिटर्न दिया है। प्रापर्टी बाजार एक्सपर्ट वाई के सिंह ने बताया कि बड़ी धनराशि लगाने वालों के लिए संपत्ति पहली पसंद है। यूपी में लखनऊ, कानपुर, बनारस, गोरखपुर में प्रापर्टी की कीमतें बढ़ी हैं। यहां एक साल में 10 फीसदी और तीन साल में औसत 25 फीसदी तक कीमतें बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed