फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gold detained from smagler on airport

स्पीकर, बिजली के तार में छिपाया था 39 लाख का सोना, दुबई से आए तस्कर को कस्टम ने अमौसी एयरपोर्ट पर दबोचा

Tue, 23 Mar 2021 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gold detained from smagler on airport
अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों ने बिजली के वायर और स्पीकर के अंदर रखकर लाया जा रहा तस्करी ? - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर दुबई से आए तस्कर से कस्टम ने 39 लाख रुपये का सोना बरामद किया। सोना प्लेट में ढालकर स्पीकर और सोने की प्लास्टिक कोटिंग कर बिजली के तार में छिपाया गया था।
विज्ञापन

कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि रविवार रात दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-138 से उतरे यात्री से 814 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 38,74,640 रुपये है। सोने को गोलाकार प्लेट के रूप में ढालकर स्पीकर और प्लास्टिक कोटिंग कर बिजली के तार में छिपाया था। यात्री बरामद सोने से संबंधित न कोई कागजात दिखा सका और न ही इसके बारे में सही जवाब दे सका। आयुक्त वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिकारियों ने सोना जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया। टीम में विमल श्रीवास्तव, सुमन देवी, सुरेश चंद्र, कपूर सिंह और गौरव सिंह थे। गौरतलब है कि इसी मार्च माह में 10 अन्य तस्करों से एयरपोर्ट पर करीब ढाई करोड़ का विदेशी सोना पकड़ा जा चुका है। यह सोना विदेश से बिना सीमा शुल्क चुकाए चोरी छिपे लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed