{"_id":"606c7dbc8ebc3ed63c4bd817","slug":"give-compensation-to-those-affected-in-fire-accidents-in-24-hours-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने की दुर्घटनाओं में प्रभावितों को 24 घंटे में दें मुआवजा: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने की दुर्घटनाओं में प्रभावितों को 24 घंटे में दें मुआवजा: योगी
Tue, 06 Apr 2021 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 06 Apr 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ गर्मी के मौसम में आग की घटना से प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर निर्धारित मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावितों को तत्काल राहत सामग्री मुहैया कराने और अग्निशमन केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने गेंहू खरीद की नियमिति मानिटरिंग करने के साथ ही भंडारण की मुकम्मल व्यवस्था बनाने को भी कहा है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को लोक भवन में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की समीक्षा में यह निर्देश दिए हैं। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के अधिक इंतजार किए जाने की शिकायत पर उन्होंने असंतोष जताते हुए संबधित अधिकारियों को इस शिकायत को तत्काल दूर करने और क्रय केंद्रों पर बोरा की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जिलों में बनाए गो आश्रय स्थलों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने आश्रय स्थल में रखे गोवंश के लिए चारा व पानी की भरपूर व्यवस्था करने के साथ वहां पर भूसा आदि का प्रबंध अभी से करने को कहा है।
बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।