फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Give aslap to men and chauki incharge line hazir

थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Fri, 12 Jul 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Give aslap to men and chauki incharge line hazir
थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, पिटे युवक ने दरोगा की कार्रवाई को सही बताया
विज्ञापन

सआदतगंज थाने की कटरा विजन चौकी के प्रभारी संजय द्विवेदी का युवक को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले की जानकारी के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए सीओ बाजारखाला अनिल यादव को जांच सौंपी है।
हालांकि, बाद में पिटे युवक ने भी एक वीडियो जारी कर दरोगा की कार्रवाई को सही बताया। इंस्पेक्टर महेश पाल सिंह ने बताया कि वजीरगंज निवासी केबल संचालक शादाब बुधवार शाम तंबाकू मंडी में केबल डालने गया था।
उस वक्त भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच चल रहा था। केबल डालने की वजह से मैच का प्रसारण बाधित हुआ तो शाहनवाज व अन्य लोगों ने शादाब को काम करने से रोक दिया। इसे लेकर शादाब की कहासुनी हुई।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने शादाब के साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई की तो उसने भी परिवारीजनों को बुलवा लिया। दोनों तरफ से लोग एकत्र हो गए और मारपीट करने लगे।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय द्विवेदी ने शादाब के मामा मुख्तार को थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर, मुख्तार ने चौकी प्रभारी की कार्रवाई को सही ठहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया।
उसने कहा कि कुछ लोग उसे व भांजे शादाब को पीट रहे थे तभी चौकी प्रभारी आ गए। उन्होंने सबके सामने थप्पड़ मारकर लोगों का गुस्सा शांत कराया।
भीड़ के चंगुल से उसे व भांजे को बचाकर निकाला। मुख्तार ने कहा कि दरोगा से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने जो किया वह वक्त के हिसाब से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed