{"_id":"68ffdcf52160fd3cfe05b6c9","slug":"give-advance-money-to-startup-performers-lucknow-news-c-13-lko1025-1444297-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्टार्टअप में अच्छा काम करने वालों को दें एडवांस पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्टार्टअप में अच्छा काम करने वालों को दें एडवांस पैसा
विज्ञापन
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को कहा कि स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों व विद्यार्थियों को एडवांस राशि के रूप में प्रोत्साहन दिया जाए। एकेटीयू व आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को निर्देश दिया कि इनक्यूबेशन केंद्रों से संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान करें।
राज्यपाल राजभवन में एकेटीयू, प्राविधिक शिक्षा व आईटी एंड इलेक्ट्रानिक्स विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कर रहीं थीं। उन्होंने विश्वविद्यालयों व संस्थानों में चल रहे लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि छात्रों से मिली फीस का केवल उनके हित व कल्याण के लिए ही प्रयोग किया जाए।
अधिकारियों से कहा कि योजनाबद्ध ढंग से काम करते हुए फीस निर्धारण प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों को सुविधाएं समय से उपलब्ध कराएं। बैठक में प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एनआईआरएफ रैंकिंग, एनबीए एक्रीडिटेशन, एसआईआरएफ रैंकिंग, सम्बद्धता प्रक्रिया के सरलीकरण, फार्मेसी से संबंधित नए संस्थानों की स्थापना व पाठ्यक्रम संचालन आदि की जानकारी दी। राज्यपाल ने संबद्धता आदि की प्रक्रिया समय से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इसका असर प्रवेश प्रक्रिया पर न पड़े।