{"_id":"63df584443cb406e3b522122","slug":"gis-2023-more-than-10-000-guests-more-than-a-dozen-union-ministers-will-participate-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"GIS 2023 : 10 हजार से अधिक मेहमान, एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्री करेंगे शिरकत, 40 देशों से जुटेंगे निवेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GIS 2023 : 10 हजार से अधिक मेहमान, एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्री करेंगे शिरकत, 40 देशों से जुटेंगे निवेशक
Sun, 05 Feb 2023 02:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:20 PM IST
सार
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए वृंदावन विहार योजना में बनाए जा रहे हैंगर का नाम ऋषियों के नाम पर रखा गया है। पांच बड़े हैंगर बनाए जा रहे है। मुख्य हैंगर का नाम ऋषि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाल्मीकि हैंगर में ही जीएसआई का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए तीन दिनों में 10 हजार भारतीय और 400 से अधिक विदेशी मेहमान आएंगे। समिट में 40 देशों से निवेशक यूपी आ रहे हैं। समिट के विभिन्न सत्रों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सहित करीब एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
वृंदावन विहार योजना में जीआईएस के आयोजन स्थल पर 25 हजार वर्ग मीटर में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समिट के साझेदार देशों और उद्यमियों को 636 वर्ग मीटर जगह आवंटित की गई है। प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों को प्रदर्शनी के लिए 5268 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। निजी कंपनियों की ओर से 13 हजार वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर 172 स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
तीन दिन तक केंद्रीय मंत्रियों का रहेगा जमावड़ा
- 10 फरवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डिफेंस कॉरिडोर यूपी के लिए बड़ा अवसर सत्र को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी सुरक्षा में हुए बदलाव, एमएसएमई के सशक्तिकरण और सहकारिता के सत्र को संबोधित करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व्यास हैंगर में उत्तर प्रदेश: डिजाइनिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड सत्र को संबोधित करेंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी कल्चरल हेरिटेज फॉर मार्डन एंड प्रोग्रेसिव यूपी सत्र को संबोधित करेंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह नवीनीकृत ऊर्जा के जरिये यूपी का सतत विकास सत्र को संबोधित करेंगे। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपतिनाथ पारस भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
11 फरवरी को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार समग्र विकास के लिए योजनाओं का सकारात्मक क्रियान्वयन विषय पर होने वाले सत्र को संबोधित करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोरोना के बाद हेल्थ सेक्टर विषय पर होने वाले सत्र को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, सर्वानंद सोनोवाल, पुरुषोत्तम रुपाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नितिन गडकरी भी अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे।
12 फरवरी को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल यूपी में आबकारी एवं चीनी उद्योग की संभावना, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर यूपी में खेलों के विकास की क्षमता, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान यूपी में कौशल विकास विषय पर संबोधित करेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह, राव इंद्रजीत सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी अलग-अलग सत्रों में शामिल होंगी।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री भी आएंगे
समिट में ब्रिटेन के रक्षामंत्री एलेक्स चाक, यूएई के विदेश व्यापार मंत्री थानी बिन अहमद अल जेयूडी, यूएई के राज्यमंत्री अहमद अली एल सईघ, ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल, डच के उच्चायुक्त मार्टेन वैन डेन बर्ग भी सत्र को संबोधित करेंगे।
ऋषियों के नाम पर होंगे हैंगर
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के लिए वृंदावन विहार योजना में बनाए जा रहे हैंगर का नाम ऋषियों के नाम पर रखा गया है। पांच बड़े हैंगर बनाए जा रहे है। मुख्य हैंगर का नाम ऋषि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाल्मीकि हैंगर में ही जीएसआई का उद्घाटन करेंगे। देश-विदेश के दिग्गज उद्यमियों और निवेशकों को संबोधित करेंगे। अन्य चार हैंगरों का नाम व्यास ऋषि, दधीचि ऋषि, भारद्वाज ऋषि और वशिष्ठ ऋषि के नाम पर रखा गया है।