फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girls will now also study at Aminabad Inter College; Talat Mahmood, too, has walked these halls

Lucknow News: अमीनाबाद इंटर कॉलेज में अब बेटियां भी पढ़ेंगी, तलत महमूद भी चढ़ चुके हैं यहां

Fri, 12 Jun 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Girls will now also study at Aminabad Inter College; Talat Mahmood, too, has walked these halls
अमीनाबाद इंटर कॉलेज एवं छात्राओ के लिए किया गया इंतजाम।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। नगर निगम की ओर से संचालित 139 साल पुराने अमीनाबाद इंटर कॉलेज के इतिहास में इस सत्र से नया अध्याय जुड़ गया है। अब यहां बेटियों को भी पढ़ने का अवसर मिलेगा। अभी तक इस कॉलेज में केवल छात्रों को ही प्रवेश दिया जाता था। छात्राओं के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन



छात्राएं यहां कक्षा छह से 12 तक प्रवेश ले सकेंगी। कॉलेज में कला, वाणिज्य, विज्ञान और व्यावसायिक वर्ग की शिक्षा दी जाती है। प्रवेश फॉर्म कॉलेज के काउंटर से मिल रहे हैं। मौजूदा समय में यहां 15 महिला शिक्षिकाएं हैं। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसी सत्र से 128 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन


ये हैं सुविधाएं



कॉलेज में प्रतिदिन योगाभ्यास के साथ क्रिकेट, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और जिम की सुविधा उपलब्ध है। पुस्तकालय के अलावा विज्ञान मॉडल निर्माण के लिए वर्कशॉप, विज्ञान विषय की सुसज्जित प्रयोगशालाएं तथा कंप्यूटर की तीन वातानुकूलित प्रयोगशालाएं हैं। गणित प्रयोगशाला भी स्थापित हो चुकी है। स्मार्ट क्लास में स्मार्ट बोर्ड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरवशाली है कॉलेज का इतिहास
राजधानी के वजीरगंज (मौलावीगंज) के गंगाप्रसाद मार्ग पर स्थित अमीनाबाद इंटर कॉलेज का इतिहास बेहद गौरवशाली और पुराना है। यह कॉलेज न केवल लखनऊ के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, बल्कि इसने कला, संगीत और न्याय के क्षेत्र में देश को कई बड़ी विभूतियां दी हैं। इसकी स्थापना 10 अक्तूबर, 1887 को ब्रिटिश काल के दौरान अमीनाबाद म्यूनिसिपल एबीबी स्कूल के नाम से की गई थी। शुरुआत में यह एक छोटे स्तर का म्यूनिसिपल स्कूल था। हाईस्कूल का दर्जा 1913 में तत्कालीन प्रधानाचार्य बेनी प्रसाद भटनागर के कार्यकाल में मिला था। इंटरमीडिएट का दर्जा भारत की आजादी के वर्ष यानी 1947 में तत्कालीन प्रधानाचार्य बैजनाथ सिंह के कार्यकाल में मिला था। इसकी मान्यता माध्यमिक शिक्षा परिषद से है।


ये सितारे भी निकले यहां से

पद्मश्री नौशाद अली ने यहीं से पढ़ाई की है। उन्होंने भारतीय सिनेमा में भी इतिहास रचा और मुगल-ए-आजम और मदर इंडिया जैसी फिल्मों में कालजयी संगीत दिया। गजल सम्राट और हिंदी सिनेमा के बेहद लोकप्रिय मखमली आवाज के मालिक पार्श्वगायक तलत महमूद ने यहीं से पढ़ाई की है।




यहां मिलेगी विद्यालय की जानकारी

Website: www.aminabadintercollege.org


00000
कॉलेज में अलग से बेटियों की सुविधाएं बढ़ाने के बाद इस साल से पहली बार यहां प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। इससे पहले यहां छात्रों का ही प्रवेश लिया जाता था।
- साहब लाल मिश्रा,
प्रधानाचार्य

अमीनाबाद इंटर कॉलेज एवं छात्राओ के लिए किया गया इंतजाम। 

अमीनाबाद इंटर कॉलेज एवं छात्राओ के लिए किया गया इंतजाम। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed