फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girls rule in CBSE 12th

Lucknow News: सीबीएसई 12वीं में बेटियों की बादशाहत

Thu, 14 May 2026 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Girls rule in CBSE 12th
जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।
लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को घोषित 12वीं की परीक्षा के परिणामों में बेटियों ने एक बार फिर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों के मुकाबले काफी बेहतर रहा। लखनऊ जोन में इस वर्ष कुल 82.21 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। छात्रों और छात्राओं के बीच सफलता का बड़ा अंतर (करीब सात प्रतिशत) देखने को मिला है। बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत 86.30 और छात्रों का 79.32 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मी बाई स्कूल विकासनगर की आदिति मिश्रा और दिल्ली पब्लिक स्कूल गोमतीनगर की गुनन्या कुमार ने समान 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आरएलबी विकासनगर की ऐश्वर्या पांडेय को 99 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर जावेद आलम के अनुसार, राजधानी के 40 परीक्षा केंद्रों पर 22 हजार से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। पूरे प्रदेश की बात करें तो 1059 केंद्रों पर 3761 स्कूलों के विद्यार्थियों ने किस्मत आजमाई थी। उन्होंने बताया कि लखनऊ के प्रमुख स्कूलों की छात्राओं ने न केवल पास प्रतिशत में बाजी मारी, बल्कि मेरिट सूची में भी अपना स्थान सुरक्षित किया। शिक्षकों का मानना है कि छात्राओं की निरंतरता और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ जोन का परिणाम

पंजीकरण- छात्र- 53,009, छात्रा- 38,282 कुल - 91,291

उपस्थिति- छात्र- 52,434, छात्रा- 38,103 कुल- 90,537

सफल - छात्र- 41,544, छात्रा- 32,883 कुल- 74, 427

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

जश्न मनाते सीबीएसई 12वीं के मेधावी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed