{"_id":"64c382458d2ce6b49d09eb69","slug":"girls-olympic-2023-prize-distribution-ceremony-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Girls Olympic 2023: केंद्रीय मंत्री बोले, अमर उजाला का बालिका ओलंपिक 2023 एक सराहनीय प्रयास है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Girls Olympic 2023: केंद्रीय मंत्री बोले, अमर उजाला का बालिका ओलंपिक 2023 एक सराहनीय प्रयास है
Fri, 28 Jul 2023 10:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:10 PM IST
सार
तीन दिनों तक चले अमर उजाला बालिका ओलंपिक 2023 में प्रदेश के सभी 18 मंडलों से आए 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। अब से कुछ ही देर बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
बालिका ओलंपिक के समापन समारोह को संबोधित करते खेल मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है। यही कारण है कि अब हमारे देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तिरंगा फहरा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में खेलों के विकास को लेकर जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया वो पहले कभी नहीं हो पाया। अमर उजाला द्वारा आयोजित बालिका ओलंपिक एक सराहनीय प्रयास है। ये हमारे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध करवा रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अमर उजाला बालिका ओलंपिक 2023 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी बेटियों ने टोकियो और रियो ओलंपिक में देश को पदक दिलाकर गौरवांवित किया है। खेलो इंडिया व सांसद खेल प्रतियोगिता जैसे आयोजनों से खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन किया जा रहा है। तीन दिनों तक चले इस आयोजन का शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को किया। यूपी सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्रियों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन में प्रदेश के 18 मंडलों के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, कराटे, बाक्सिंग और हैंडबॉल में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन