फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girls left begging and became self-reliant

Lucknow News: भिक्षावृत्ति छोड़कर आत्मनिर्भर बनीं युवतियां

Mon, 08 Dec 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 08 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Girls left begging and became self-reliant
गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ कार्यक्रम। 
लखनऊ। विधानभवन से लगभग 20 किलोमीटर दूर चिनहट के डिगडिगा क्षेत्र की युवतियों ने खुलासा किया कि यहां कई परिवार बच्चों को जन्म ही इसलिए देते थे कि वे बड़े होकर भीख मांग सकें। तीन से चार वर्ष की उम्र से ही बच्चों को चौराहों पर भेज दिया जाता था। एक-एक परिवार में आठ-नौ बच्चों का जन्म होना आम बात थी, क्योंकि भिक्षावृत्ति को ही जीवन-यापन का साधन माना जाता था।
विज्ञापन

रविवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम के दौरान जब इन युवतियों को भिक्षावृत्ति छोड़कर सम्मानजनक काम शुरू करने पर सम्मानित किया गया, तो उनके चेहरों पर वर्षों बाद आत्मसम्मान की चमक दिखाई दी। यह कार्यक्रम उम्मीद संस्थान की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

संस्थान की संयोजक रेशमा ने बताया कि डिगडिगा में लगभग 500–600 परिवार रहते हैं, जिनका पारंपरिक काम भीख मांगना था लेकिन कुछ वर्षों में स्थिति बदली है। अब यहां के युवक-युवतियां पढ़ाई कर रहे हैं और ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, ई-मार्केटिंग जैसी कंपनियों से जुड़कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। कई ने छोटे स्टार्टअप भी शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवतियां बोलीं- पहले गालियां मिलती थीं अब सम्मान मिल रहा

- ब्यूटीशियन मोहिनी बताती हैं कि भिक्षावृत्ति के दौरान उन्हें पैसों से अधिक गालियां सुनने को मिलती थीं। दो वर्ष पहले उम्मीद संस्थान की मदद से उन्होंने प्रशिक्षण लिया और सम्मानजनक काम शुरू किया।

- देवा रोड की पुष्पा ने कहा कि चार साल की उम्र से ही भिक्षा मांगना उनकी दिनचर्या थी। जब इस काम को छोड़ना चाहा तो अभिभावकों ने कहा कि जन्म ही इसी के लिए हुआ है। प्रशिक्षण मिलने के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी नर्क से बाहर निकल आई हों।

- चिनहट की रानी ने बताया कि शादी के बाद भिक्षावृत्ति छोड़ने की कोशिश की लेकिन आर्थिक तंगी से दोबारा उसी काम में लौटना पड़ा। संस्थान के सहयोग से अब उन्होंने स्टार्टअप शुरू किया है, जिसमें ब्यूटी प्रोडक्ट्स और किराना सामग्री उपलब्ध कराती हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed