फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girls' College and Shramik Mahila Hostel sealed over house tax arrears

Lucknow News: गृहकर बकाया पर गर्ल्स काॅलेज और श्रमजीवी महिला छात्रावास सील

Wed, 14 Jan 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Girls' College and Shramik Mahila Hostel sealed over house tax arrears
गृहकर बकाया पर नगर निगम ने सील किया महिला छात्रावास।
लखनऊ। बिल और नोटिस जारी करने के बाद भी गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने मंगलवार को निशातगंज में करामत डिग्री काॅलेज सील कर दिया। इसी तरह सीतापुर रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के एकल श्रमजीवी महिला छात्रावास को भी सील किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम जोन तीन के जोनल अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि करामत डिग्री काॅलेज पर आठ लाख रुपये गृहकर बकाया था। नोटिस के बाद भी जमा न करने पर काॅलेज के प्रशासनिक भवन को सील किया गया। उसके बाद काॅलेज प्रबंधन ने पूरा गृहकर जमा किया तो सील खोल दी गई।
विज्ञापन

वहीं, सीतापुर रोड स्थित एकल श्रमजीवी महिला छात्रावास पर 93 लाख रुपये गृहकर बकाया होने पर इसे भी सील किया गया। इसका गृहकर अभी जमा नहीं हुआ है। इस दौरान टीम को दोनों जगहों पर हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा। इसके अलावा अलीगंज स्थित राष्ट्रीय संस्कृति संपदा संरक्षण अनुसंधानशाला पर भी सीलिंग का नोटिस चस्पा किया गया है। इस पर 1.57 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। 10 दिन में गृहकर जमा करने पर इसे सील कर दिया जाएगा। नगर निगम जोन दो की टीम ने केजीएमयू को भी 67 लाख रुपये बकाया गृहकर जमा करने का बिल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed