फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girls blame father to put them in prostitution

दो बहनों का आरोप: पिता हमसे कराना चाहते हैं वेश्यावृति

Fri, 18 Sep 2015 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 Sep 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
girls blame father to put them in prostitution

कल्याणपुर की दो बहनों ने अपने पिता पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया है। जबकि पिता ने अपने ससुरालवालों पर बेटियों से ऐसा कराने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बहनों का मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन


कल्याणपुर इलाके की एक बस्ती में रहने वाले शख्स ने आरोप लगाया कि इसी वर्ष 29 मई को लखनऊ के आलम नगर में रहने वाली उसकी सास, साली और दो साले यहां से उनकी नाबालिग बेटियों को बहला-फुसला कर कार से अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


उसकी तहरीर पर कल्याणपुर थाने में 13 जून को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। तब से पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी। इस मामले में 13 सितंबर को एसआई आरके सिंह ने टीम के साथ लखनऊ में आरोपियों के घर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां दोनों बहनें नहीं मिली लेकिन एक आरोपी हाथ लग गया। पुलिस उसे ले आई। इधर, बुधवार को दोनों बहनें लखनऊ में डीजीपी से मिली और कल्याणपुर पुलिस पर मामा को बेवजह पकड़े जाने का आरोप लगाया।

वेश्यावृत्ति के लिए भेजा था मुंबई

girls blame father to put them in prostitution

डीजीपी दफ्तर से इन्हें कल्याणपुर थाने भेज दिया गया। गुरुवार को दोनों बहनें थाने पहुंची और उनका पिता से आमना-सामना हुआ। बहनों ने पिता पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगा दिया।

यह भी कहा कि पिता उनकी कमाई से नशेबाजी और जुआ खेलते हैं। इस वजह से वे लोग अपने ननिहाल चली गईं थी। इधर, पिता ने पुलिस से कहा कि आरोपियों के कहने पर बेटियां ऐसा बयान दे रही हैं।

लड़कियों को मुंबई भेज दिया गया था, जहां वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। थानेदार का कहना है कि मामला पेचीदा है। पिता और लड़कियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed