{"_id":"59bcc7e74f1c1b96688b4e4c","slug":"girl-wrote-a-letter-to-pm-modi-for-medical-treatment-of-his-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम के नाम स्कूल नोटबुक पर लिखा पत्र हुआ वायरल, सीएम योगी ने भेजी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के नाम स्कूल नोटबुक पर लिखा पत्र हुआ वायरल, सीएम योगी ने भेजी मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
पत्र के साथ ईशू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक साल से बीमार गरीब पिता के इलाज के लिए एक मासूम द्वारा प्रधानमंत्री से गुहार लगाने से संबंधित खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह खबर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें सहारनपुर की एक बच्ची ने सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद करीब एक साल से कोमा में पड़े अपने पिता का इलाज कराने की गुहार लगाई थी। बच्ची ने यह गुहार अपने पढ़ाई वाले एक रजिस्टर में लिखकर की थी।
विज्ञापन
दरअसल सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव की रहने वाली इशु कुमारी ने अपनी पढाई के नोटबुक के एक पन्ने पर प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखकर अपने पिता की इलाज सरकारी अस्पताल में कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
किसी ने इस पन्ने की फोटो खींचकर ट्वीट कर दिया। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने सहारनपुर जिला प्रशासन से इशु केपरिवार से संपर्क कर उसकेपिता केइलाज की तत्काल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर सहारनपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी ने इशु के पिता को सहारनपुर लाकर इलाज की मुकम्मल व्यवस्था करा दी है।
इशु द्वारा लिखा गया पत्र
‘सेवा में, श्रीमान प्रधानमंत्री जी, श्री मोदी जी मेरे पापा एक साल से कोमा में हैं। सड़क दुर्घटना के वक्त उनके सिर में गहरी चोट लग गई थी। घर में पैसे नहीं होने के कारण उनका सही तरीके से इलाज नहीं करा पा रहे हैं। मैं अपने बीमार पापा, मम्मी और एक साल छोटे भाई के साथ कच्चे मकान में रहती हूं। आपसे प्रार्थना है कि मेरे पापा का इलाज सरकारी संस्थान में कराएं।’