{"_id":"6785f9017bd2c4802e0fabe3","slug":"girl-student-jumped-from-roof-of-girls-hostel-in-lucknow-admitted-to-trauma-centre-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेडिकल छात्रा ने हॉस्टल की छत से लगाई छलांग, कूल्हे की दोनों हड्डियां टूटीं; एक सप्ताह पहले घर से लौटी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेडिकल छात्रा ने हॉस्टल की छत से लगाई छलांग, कूल्हे की दोनों हड्डियां टूटीं; एक सप्ताह पहले घर से लौटी है
Tue, 14 Jan 2025 11:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:11 AM IST
सार
राजधानी में छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी। उसे आनन फानन ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Girl Student
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मेडिकल की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। छात्रा को आनन फानन ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। मामला केजीएमयू के क्वीन मैरी हॉस्पिटल के बगल में स्थित गर्ल्स हॉस्टल का है।
विज्ञापन
बताया गया कि वह मेडिसिन विभाग की छात्रा थी। वह कानपुर की रहने वाली है। एक सप्ताह पहले ही घर आई है। सुबह नीचे गिरी मिली। चपरासी ने देखा तो उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन
घरवालों को दी गई जानकारी
बताया गया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसके कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई हैं। छात्रा के घरवालों को जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन