फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl shot dead by insane lover in sitapur

तू मेरी नहीं तो किसी और की नहीं हो सकती, कहकर मार दी गोली

Tue, 23 Feb 2016 08:33 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
girl shot dead by insane lover in sitapur

सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में सिरफिरे ने सोमवार को दो साथियों की मदद से एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना को शाम को सुनसान जंगल में अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


वारदात का कारण किशोरी द्वारा छेड़छाड़ का विरोध किया जाना बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सदर बाजार निवासी बनवारी लाल बेहद गरीब है। जिसकी वजह से उसकी पुत्री पिंकी(15) लोगों के घरों में बर्तन मांज कर घर के खर्च में सहयोग देती थी।
विज्ञापन


सोमवार की शाम पिंकी शहर में काम निपटाने के बाद अपनी बड़ी बहन रिंकी देवी के साथ पैदल घर आ रही थी। परिवारीजन के मुताबिक रास्ते में शिवपुरी निवासी कुलदीप व पुजारी अपने एक अन्य साथी के साथ मोटर साइकिल से आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप ने दोनों बहनों को जंगल में रोक कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर कुलदीप ने असलहा निकालकर पिंकी की कनपटी पर सटा दिया। इससे पहले कि दोनों बहनें कुछ समझ पातीं। उसने फायर कर दिया। इससे पिंकी घायल होकर गिर गई।

उसके गिरते ही कुलदीप अपने साथियों संग भाग निकला। रिंकी के शोर मचाने पर सदर बाजार के लोग मौके पर पहुंचे। जो घायल पिंकी को लेकर जिला अस्पताल भागे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दहशत में है मृतका की बहन

girl shot dead by insane lover in sitapur

पिंकी के पिता बनवारी ने पुलिस को बताया कि कुलदीप लंबे समय से पिंकी को परेशान करता आ रहा है। कई बार विरोध करने पर विवाद भी हो चुका है। इसके बावजूद उसने हरकत नही छोड़ी। वहीं पिंकी की बहन रिंकी ने बताया कि हमलावर ने यह कहते हुए गोली चलाई कि तू मेरी नही तो किसी की नही हो सकती।

पीड़ित परिवार ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सदर बाजार निवासी लोकेश व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि आरोपी लोकेश का मृतका से कुछ चक्कर था।

लेकिन अब लोकेश का दोस्त कुलदीप मृतका को परेशान करता था। कुलदीप ने अपने साथ पुजारी आदि के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दी है। कुलदीप व पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिंकी को जिस दौरान लवकुश व उसके साथियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा। उस दौरान पिंकी की बड़ी बहन रिंकी उसके साथ थी। घटना के बाद रिंकी काफी दहशत में थी। वजह यह थी कि उसने अपनी बहन का कत्ल होते अपनी आंखों से देखा। रिंकी बता रही थी घटना के दौरान लवकुश व उसके दोनों साथियों पर जैसे शैतान सवार था।

जहां लवकुश ने पिंकी को दबोचा। वहीं उसके दो साथी असलहा तान कर खड़े रहे। इस वजह से दोनों बहने गोली चलने तक शोर भी नही मचा सकीं। रिंकी बताने लगी कि जब उसकी छोटी बहन को गोली लग गई, तब उसने शोर मचाते हुए, घर की तरफ दौड़ लगा दी।

उसके शोर मचाते ही तीनों हत्यारोपी बाइक पर सवार होकर निकल भागे। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी, इसकेे बावजूद रिंकी बेहद डरी हुई थी। परिवार का हर सदस्य कह रहा था कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक उनकी जान का खतरा भी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed