फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl raped by tempo driver

टेंपो में अकेली छात्रा को अगवा कर चालक ने किया दुष्कर्म

Fri, 30 Jul 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
girl raped by tempo driver
लखनऊ। चौक से मंगलवार रात काकोरी के लिए टेंपो में सवार हुई छात्रा को अन्य सवारियां उतारने के बाद चालक ने अगवा कर लिया और फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म कर भाग गया। पीड़िता, टेंपो का नंबर तो नहीं देख सकी लेकिन उसने पुलिस को बताया कि आरोपी घेंघा रोग से पीड़ित है। इस पर पुलिस ने चंद घंटे में ही आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महराजगंज जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती काकोरी के निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार रात वह महाराजगंज से बस से लखनऊ लौटी। फिर काकोरी जाने के लिए वह चौक से टेंपो में सवार हुई। काकोरी पहुंचने से पहले ही अन्य सवारियां टेंपो से उतर गईं। इसके बाद चालक टेंपो में अश्लील गाने बजाने के साथ ही फब्तियां कसने लगा। छात्रा घबरा गई मगर रात का वक्त होने के चलते वह चुपचाप टेंपो में बैठी रही। चालक ने अचानक एक दुकान के सामने टेंपो रोक दी। फिर छात्रा का मुंह दबाकर दुकान के भीतर खींचकर शटर गिरा लिया। वहां उसने करीब तीन घंटे तक छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह टेंपो लेकर भाग गया। छात्रा ने किसी तरह काकोरी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और छात्रा से पूछताछ की मगर वह टेंपो का नंबर नहीं बता सकी। हालांकि उसने बताया कि आरोपी चालक के गले में घेंघा रोग है। सामने आने पर वह उसे पहचान लेगी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीमाें को काकोरी, बालागंज व चौक टेंपो स्टैंड भेजा गया। कुछ चालकों से पूछताछ में पता चला कि अमान खान नामक चालक के घेंघा रोग है और वह वजीरगंज के जनता नगरी मोहल्ले का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने छंदोइया तिराहे से आरोपी अमान खान को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को अमान को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed