फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl raped by pretending, case filed

पहली पत्नी को तलाक देकर तुमसे कर लूंगा शादी..., धोखे में रखकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 14 Jul 2022 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Girl raped by pretending, case filed
युवती से दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
मेरी पत्नी किसी दूसरे से प्यार करती है। उसे तलाक दे दूंगा। इसके बाद तुमसे शादी कर लूंगा। यह झांसा देकर मुंबई के युवक ने युवती का शोषण किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने पत्नी को तलाक देने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इस पर युवती ने दूरी बनानी चाही तो अश्लील फोटो उसके भाई को भेज दिए। धमकाया कि फोटो वायरल कर देगा।
युवती ने सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सरोजनीनगर इलाके में रहने वाली युवती एक निजी कंपनी में काम करती थी।
इसी कंपनी में मुंबई के बसई इलाके में रहने वाला अक्षत बंसल उर्फ हैप्पी आता था। 2019 की शुरुआत में बातचीत हुई और दोस्ती हो गई। जुलाई में युवती को जानकारी हुई कि युवक शादीशुदा है।
विज्ञापन

उसकी पत्नी मुंबई में रहती है। पीड़िता ने विरोध किया तो युवक ने कहा कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है। इसके चलते दोनों में दूरियां है। जल्द उसे तलाक देकर तुमसे शादी कर लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसे में लेकर युवक ने दुष्कर्म किया। तलाक की बात पर टालमटोल करने पर पीड़िता ने उससे दूरी बना ली।
इससे चिढ़ा युवक अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लगा। फोटो पीड़िता के भाई को भेज दिए। प्रभारी निरीक्षक संतोष आर्या के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed