{"_id":"5aa24ef54f1c1b9f758b4738","slug":"girl-injured-by-gun-shot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी की शॉपिंग करने गई युवती को लगी गोली, वायरल हुई खबर तो मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की शॉपिंग करने गई युवती को लगी गोली, वायरल हुई खबर तो मच गया हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ में अमीनाबाद के गड़बड़झाला मार्केट में बृहस्पतिवार शाम शादी की शॉपिंग करने गई कैसरबाग की युवती को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। युवती के साथ आई बहनें उसे बलरामपुर अस्पताल ले गईं, जहां ईंट से चोट लगने की जानकारी देते हुए उसका उपचार कर घर भेज दिया गया।
देर शाम सोशल मीडिया पर युवती को गोली मारने की खबर वायरल हुई तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस पीड़िता को ढूंढती हुई उसके घर पहुंची जहां उसने गोली लगने की बात से साफ इन्कार कर दिया।
घटना शाम करीब पांच बजे की है।
कैसरबाग निवासी युवती की अगले महीने शादी है। वह अपनी दो बहनों के साथ शॉपिंग करने गई थी। चूड़ी मार्केट में खरीदारी करते वक्त अचानक युवती को दाएं हाथ के नीचे कुछ चुभन सी हुई। उसने हाथ लगाया तो खून निकलता देख होश उड़ गए। युवती ने बहनों को बताया। वह आनन-फानन बलरामपुर अस्पताल ले गईं।

Trending Videos
पुलिस अधिकारियों ने ली मामले की जानकारी
वहां चिकित्सकों ने चोट की वजह पूछी तो युवतियों ने ईंट लगने की बात कही। चिकित्सकों ने मरहम-पट्टी करके युवती को घर भेज दिया। शाम को सोशल मीडिया पर युवती को भीड़ में गोली मारने की खबर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया।
पुलिस के आला अधिकारियों ने इंस्पेक्टर ओपी तिवारी से मामले की जानकारी ली तो उन्होंने युवती के कैसरबाग स्थित उसके घर पर पुलिस टीम भेजी। हालांकि, युवती ने किसी हमले से मना कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते भीड़ के बीच तमंचे से किसी ने युवती पर काफी नजदीक से गोली चलाई होगी जिससे उसके छर्रा लग गया। यह भी हो सकता है कि किसी तमंचे से गोली चलने पर उसे छर्रा लगा हो।