{"_id":"67a66622fa70a56cf201684e","slug":"girl-gang-raped-report-after-six-months-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1068078-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, छह माह बाद रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, छह माह बाद रिपोर्ट
विज्ञापन
लखनऊ। माल इलाके में 23 जून 2024 को खेत से लौट रही युवती से असलहे के बल पर सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। कोर्ट की मदद से पीड़िता ने पांच फरवरी को माल थाने में चार नामजद, तीन अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।
माल के एक गांव निवासी युवती के अनुसार 23 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे खेत से घर खाना बनाने के लिए आ रही थी। तभी सुनसान जगह पर सात लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि सभी उसे एक बाग में ले गए। यहां असलहा लगाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विरोध पर पीटा, गोली मारने की दी धमकी
पीड़िता के अनुसार, खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मारपीट कर गोली मारने की धमकी दी। शिकायत न करने की धमकी देकर भाग गए। घर पहुंच युवती ने परिजनों को सारी बात बताई। आरोप है कि माल पुलिस से शिकायत की, पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। पुलिस अफसरों को भी पत्र भेजा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर मलिहाबाद निवासी विमल यादव, सतीश यादव, मदेयगंज निवासी विमलेश यादव, इटौंजा निवासी नरेंद्र यादव और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
केस दर्ज न करने का आरोप गलत है। पीड़िता ने सीधे कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में घटना संदिग्ध लग रही है।
- विश्वजीत श्रीवास्तव, डीसीपी पश्चिम