{"_id":"09b72759474c33527a575a4d967b48f6","slug":"girl-friend-committed-suicide-in-boy-friend-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख से मिलने पहुंची लड़की ने वहीं लगा ली फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहरुख से मिलने पहुंची लड़की ने वहीं लगा ली फांसी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 06 Dec 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी में शनिवार सुबह एक युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि एक दिन पहले युवती के परिजनों ने उसे प्रेमी के साथ देख लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस के मुताबिक संदीप नगर निवासी आटो चालक यासीन की बेटी तैय्यबा (22) का पड़ोस में रहने वाले मौसेरे भाई ट्रक चालक शाहरुख से प्रेम संबंध थे। शुक्रवार शाम तैय्यबा मोहल्ले में शाहरुख से मिलने पहुंची थी।
विज्ञापन
दोनों को एक साथ देखकर तैय्यबा के भाई ने परिवार वालों को सूचना दे दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पिटाई कर दी। इसके बाद तैय्यबा को मारते हुए घर तक लाए। शनिवार सुबह परिवार वालों ने फिर उसे खरीखोटी सुनाई तो वह घर से निकलकर शाहरुख के यहां जा पहुंची।
विज्ञापन
परिजन भी शाहरुख के घर पहुंचे लेकिन तब तक तैय्यबा ने कमरा अंदर से बंद करके साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी बोले, कोई आरोप लगता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।