{"_id":"66257a525e5d8db2900aebb6","slug":"girl-fell-into-drain-died-by-drowning-raebareli-news-c-101-1-slko1031-113521-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बच्ची नाली में गिरी, डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बच्ची नाली में गिरी, डूबकर मौत
Mon, 22 Apr 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही एक बच्ची नाली में गिर गई और पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।
सलारपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार की डेढ़ वर्षीय पुत्री नंदनी दरवाजे पर खेल रही थी। दरवाजे के सामने से निकली नाली में अचानक नंदनी गिर गई। नाली गहरी और कीचड़ अधिक होने के कारण वह उसी में फंस गई। पानी बच्ची के शरीर के अंदर चला गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे नाली से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मासूम की मौत से मां कांती व अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। नंदनी के पिता ने बताया कि घर के सामने नाली बनी हुई है। चार माह बीत गए हैं, लेकिन सफाई कर्मचारी नाली की सफाई नहीं करने पहुंचे। नाली में ऊपर तक कीचड़ जमा हुआ है। शनिवार शाम को बेटी खेलते समय अचानक गिर गई और उसकी मौत हो गई। सफाई कर्मी की लापरवाही के चलते उसकी बेटी की जान गई है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सलारपुर रविशंकर पटेल का कहना है कि सफाई कर्मचारी के न आने को लेकर ब्लाक से लेकर उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत कराया गया है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चार माह से गांव की हर नाली में कीचड़ ऊपर तक जमा हुआ है। सफाई न होने से एक बच्ची की जान चली गई।
अगर नाली की सफाई हुई होती तो शायद बच्ची की जान बच जाती। सूूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। उधर, थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।