फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl alone at home in Ayodhya was murdered by slitting her throat in Ayodhya

UP: घर में अकेली युवती की गला रेतकर हत्या... दुष्कर्म की आशंका, लड़की के मोबाइल से मिल रहे ऐसे सुराग

Sat, 29 Jun 2024 09:51 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 29 Jun 2024 09:51 AM IST
सार

पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। सर्विलांस टीम सीडीआर खंगाल रही है। पुलिस ने  उससे मिलने-जुलने वाले लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Girl alone at home in Ayodhya was murdered by slitting her throat in Ayodhya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर रात घर में अकेली सो रही युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव की हालत देखकर दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

मूल रूप से रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स कैंट थाना क्षेत्र में अपनी ससुराल में रहते थे। उनकी पत्नी की वर्ष 2011 में और उनकी 2012 में मौत हो चुकी है। उनकी दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। 22 वर्षीय तीसरी बेटी घर में अकेली रहती थी। वह सिलाई-कढ़ाई करके जीवन यापन करती थी।

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 11 बजे गांव की एक युवती अपने सिले हुए कपड़े लेने के लिए उसके घर गई तो अंदर का दृश्य देखकर चीख पड़ी। उसका रक्तरंजित शव अर्धनग्न हालत में बरामदे में ही पड़ा था। इससे युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई।

सूचना पर अन्य ग्रामीण भी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसएसपी राजकरन नय्यर ने भी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। कैंट थाना प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि धारदार हथियार से गला रेतकर युवती की हत्या की गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन

पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया है। अभी तक स्पष्ट रूप से किसी का नाम प्रकाश में नहीं आया है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

युवती के मोबाइल से मिल रहे सुराग
पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। सर्विलांस टीम सीडीआर खंगाल रही है। इससे कई अहम सुराग भी मिलने के दावे किए जा रहे हैं। इसी आधार पर जांच की दिशा आगे बढ़ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ब्रेकरी में नौकरी करने से लेकर सिलाई-कढ़ाई सीखने तक के दौरान संपर्क में आए कई लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इनमें भी कुछ संदिग्ध बताए जा रहे हैं।

दिन में सामान्य देखी गई थी युवती
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बृहस्पतिवार को दिन में युवती सामान्य देखी गई थी। उससे मिलने-जुलने वाले भी आए थे। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया है। इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि उसे अकेला समझकर मोहल्ले या कोई अन्य व्यक्ति उस पर बुरी नीयत तो नहीं रखे था।

बेकरी में भी कर चुकी है नौकरी
मृतका कैंट थाना क्षेत्र की बेकरी शॉप में भी नौकरी कर चुकी है। पिछले कुछ समय से वह घर पर ही रहती थी और सिलाई-कढ़ाई करके खुद का भरण-पोषण करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed