फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ginni has performed more than 700 hundred stage show

10 साल की उम्र में सात सौ से भी ज्यादा स्टेज शो कर चुकी है ये बच्ची, हैरान कर देंगी इनकी उपलब्धियां

Sat, 15 Dec 2018 03:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Dec 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
ginni has performed more than 700 hundred stage show
गिन्नी - फोटो : amar ujala

अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो सारी कायनात उसे तुम से मिलवाने में जुट जाती है। सफलता को लेकर ऐसा ही ख्वाब संजोने वाली नन्ही नृत्यांगना और अदाकारा गिन्नी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। महज 10 बरस की गिन्नी अब तक 700 से ज्यादा स्टेज शो कर चुकी हैा हालांकि गिन्नी उम्र में छोटी जरूर है, पर उनके इरादे चट्टान से फौलादी हैं।

विज्ञापन


गिन्नी मानती है कि ‘मिली है जिंदगी तो कोई मकसद भी रखिए... सिर्फ सांसें लेकर वक्त गंवाना जिंदगी नहीं’। केजीएमसी में कैंसर से पीड़ित बच्चों की ‘दीदी गिन्नी’ उन्हें अपनी पॉकेट मनी से अक्सर खिलौने, कपड़े बांटती नजर आती है। वह नए वर्ष पर ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क सुरक्षा के अभियान में भी नजर आती है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई आयोजनों में वो प्रमुखता से नजर आती है।
विज्ञापन


यहां हुआ सम्मान

गिन्नी अब तक राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों के सामने परफाॅर्म करके शाबाशी पा चुकी हैं। दिल्ली में उसे ‘हिंदुस्तान की बेटी’,‘यंग टैलेंट ऑफ द ईयर’ के साथ ही अयोध्या में मीडिया अवाॅर्ड, खादी अवाॅर्ड समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनय में भी आजमाया हाथ

गिन्नी बताती है कि अखबार में सबसे पहली फोटो ‘अमर उजाला’ में छपी। 2012 ‘घर-घर कान्हा’ कार्यक्रम में मेरी पहली फोटो प्रकाशित हुई। उसके बाद ढाई साल की उम्र में पहली नाट्य प्रस्तुति दी। उसके बाद से तो यह सिलसिला अनवरत जारी है। अब तक लगभग 700 से ज्यादा नाट्य प्रस्तुतियां दे चुकी हूं।

भरतनाट्यम का प्रभाकर जो कि दस साल का होता है, उसके पांच साल गिन्नी पूरी कर चुकी है। तकनीकी कारणों से अब उसके लिए पांच साल का ब्रेक लेना पड़ा है, जिसके बाद अब विशारद का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।

माउंट कार्मल स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा गिन्नी पढ़ाई में भी अव्वल है। पिता योगेंद्र सहगल बताते हैं कि व्यस्तता के चलते गिन्नी को काफी ज्यादा छुट्टियां लेनी पड़ती हैं, पर स्कूल के सहयोग से पढ़ाई में कभी बाधा नहीं आई। स्कूल के कार्यक्रमों में भी गिन्नी हिस्सा लेती है। बताते हैं कि अभी कुछ दिन पहले ही एक फंक्शन में इसने एक डांस की कोरियोग्राफी भी की थी।

डांस के साथ ही नन्ही गिन्नी को अभिनय का भी शौक है। वह एक मोबाइल विज्ञापन के साथ कई शॉर्ट मूवी में भी अभिनय कर चुकी है। इसमें ‘अपमानित ध्वज’, अग्निदेव चटर्जी की ‘बबलू बैचलर’, अवध क्रिएशन की ‘आजादी’,  पायल सिंह की ‘आखिर मां हूं’ कर चुकी है। हाल ही में गीतिका वेदिका ने ‘तीसरा कंबल’ के लिए गिन्नी का चुनाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed