फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gifts for Ramlala on Pran Pratishtha Samaroh in Ayodhya.

अयोध्या: 2400 किलो का घंटा तो पांच सौ किलो का नगाड़ा, रामलला को आ रहीं अद्वितीय भेंट, देखें वीडियो

Thu, 11 Jan 2024 08:50 PM IST
ishwar ashish प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, अयोध्या
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Jan 2024 08:50 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला के लिए रामभक्त अद्वितीय भेंट भेज रहे हैं। इसमें पांच सौ किलो के नगाड़े से लेकर 2400 किलो का घंटा है। इसके अलावा, दुनिया की सबसे बड़ी अगरबत्ती भेजी गई है।

विज्ञापन
Gifts for Ramlala on Pran Pratishtha Samaroh in Ayodhya.
रामलला के लिए भेंट में आया घंटा व नगाड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बने ये हर रामभक्त का सपना था और अब जब वह सपना साकार हो रहा है तो हर कोई आह्लादित है। बड़ी संख्या में लोग अयोध्या आ रहे हैं और राम मंदिर बनते हुए देख रहे हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इस अवसर पर रामलला के लिए रामभक्त ऐसी-ऐसी भेंट भेज रहे हैं जो अपने आप में अद्वितीय हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


भेंट में भेजा 2400 किलो का घंटा
एटा के जलेसर से एक रामभक्त ने रामलला के लिए 2400 किलो का घंटा भेंट स्वरूप भेजा है। जो कि छह फुट लंबा और पांच फुट चौड़ा है। इसका वजन 2400 किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेंट में आया पांच सौ किलो का नगाड़ा
रामलला के लिए रामभक्तों ने 500 किलो का नगाड़ा भेजा है। जो कि राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसे बजाने पर 10 किलोमीटर दूर तक आवाज जाएगी।



दुनिया की सबसे बड़ी अगरबत्ती गुजरात के बड़ौदा से लाई गई
गुजरात के बड़ौदा से रामलला के लिए दुनिया की सबसे बड़ी 108 फीट लंबी अगरबत्ती लाई गई है। इसे बनाने में छह महीने का समय लगा है और करीब पांच लाख रुपये खर्च हुआ है। इसके निर्माण में 365 तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन 3610 किलो है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed