फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gift for parivahan nigam

28 हजार परिवहन कर्मियों को तोहफा

Fri, 11 Oct 2013 11:33 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Fri, 11 Oct 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
gift for parivahan nigam

परिवहन निगम कर्मियों को सरकार ने दशहरा-दिवाली का तोहफा दिया है। निगम कर्मियों को आठ फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का शासनादेश गुरुवार शाम जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से करीब 28 हजार परिवहन निगम कर्मियों को फायदा मिलेगा।

कर्मचारियों का 425 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक प्रति माह वेतन बढ़ जाएगा जबकि अधिकारियों के वेतन में तीन हजार रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी।

परिवहन निगम कर्मियों को अभी तक 72 प्रतिशत महंगाई भत्ता ही मिलता था। इसे बढ़ाने की मांग काफी समय से हो रही थी।

गुरुवार को दिन में परिवहन निगम कर्मचारी संगठन भी प्रमुख सचिव परिवहन बीएस भुल्लर से मिले। इसी के बाद प्रमुख सचिव ने निगम कर्मियों को आठ फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


यह शासनादेश जारी होने की तिथि यानी 10 अक्तूबर 2013 से लागू होगा। अब इन्हें 80 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार के इस फैसले से परिवहन निगम पर प्रति माह लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सरकार ने इसकी परवाह न करते हुए कर्मचारियों की अधिक संख्या को देखकर यह शासनादेश गुरुवार की शाम जारी कर दिया।

परिवहन निगम के श्रमिक समाज कल्याण संघ के अध्यक्ष हरिलाल व महामंत्री बनारसी राम ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

साथ ही परिवहन निगम मुख्यालय टेढ़ी कोठी, लखनऊ में 23 अक्तूबर को होने वाला धरना-प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed