{"_id":"6a08c73ac1d1b7f08b02f16c","slug":"giants-and-royals-will-clash-for-the-title-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1740914-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जायंट्स और रॉयल्स में खिताब के लिए होगी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जायंट्स और रॉयल्स में खिताब के लिए होगी भिड़ंत
विज्ञापन
लखनऊ। अंडर-13 एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिए खेली जा रहे रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सीएएल जायट्ंस और सीएएल रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
ब्लेज विलो ग्राउंड में खेले गए पहले सेमीफाइनल में सीएएल जायंट्स ने 25.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन बनाए। आदर्श कुमार ने 33 और अर्नव सिंह ने 25 रन बनाए। राघव ने तीन और अमन ने दो विकेट लिए। जवाब में सीएएल सुपर किंग्स की टीम 19.3 ओवर में 87 रन बनाकर आउट हो गई। अब्बास (17) टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। अंश मौर्या और हर्षित यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में सीएएल रॉयल्स ने 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 197 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज हर्षवर्धन पंत ने 88 गेंदों पर 23 चौके और तीन छक्कों की मदद से 140 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली। प्रखर गुप्ता ने तीन और अथर्व सिंह ने दो विकेट लिए। जवाब में सीएएल पायरेट्स की टीम 26.2 ओवर में 150 रन पर आउट हो गई। एके गुप्ता ने 31 और शक्ति सेन ने 23 रन का योगदान दिया। अथर्व राय और अमरदीप ने तीन-तीन विकेट चटकाए।