फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ghogha basant kavi sammelan in lucknow

यहां मूर्खिस्तान के PM बनते हैं चीफ गेस्ट!

Mon, 31 Mar 2014 04:45 PM IST
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Mar 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
ghogha basant kavi sammelan in lucknow

अखिल भारतीय संस्था ‘रंगभारती’ द्वारा मंगलवार को हिन्दी के सुविख्यात हास्य कवि अशोक सुन्दरानी को ‘बेढब बनारसी सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।

विज्ञापन


यह सम्मान संस्था की ओर से रवीन्द्रालय में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध हास्य-उत्सव ‘घोंघा बसंत सम्मेलन’ में दिया जाएगा।

पिछले चार साल से लखनऊ में आयाजित हो रहे इस हास्य कवि सम्मेलन का उद्घाटन मूर्खिस्तान के प्रधानमंत्री करेंगे।

‘रंगभारती’ के अध्यक्ष श्याम कुमार के अनुसार ‘घोंघा बसंत सम्मेलन’ का मूल उद्देश्य है, ‘आज की तनावभरी जिन्दगी में हंसना-हंसाना’। ‘रंगभारती’ संस्था विगत 53 वर्षों से हास्य-रस को विशेष रूप से बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन


1961 में इलाहाबाद में देश का पहला हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया था तथा तब से संस्था देश के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के हास्य-आयोजन करती आ रही है।

लखनऊ में विगत चार दशकों से अधिक समय से ‘घोंघा बसंत सम्मेलन’ रवीन्द्रालय में आयोजित हो रहा है।

‘घोंघा बसंत सम्मेलन’ में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश के जाने-माने हास्य-व्यंग्य कवि भाग लेंगे। मूर्खिस्तान के प्रधानमन्त्री सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर देश की कतिपय छंटी हुई विभूतियों को ‘मूर्ख रत्न’ के सम्मान से विभूषित किया जाएगा तथा रोचक गन्धर्व-विवाह सम्पन्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed