{"_id":"61d681d852219750e165efbb","slug":"getting-learning-driving-licence-will-be-easy-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आज से घर बैठे बनवाएं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस , 15 में से 9 सवालों के सही जवाब देने पर होंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आज से घर बैठे बनवाएं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस , 15 में से 9 सवालों के सही जवाब देने पर होंगे पास
Thu, 06 Jan 2022 11:14 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:14 AM IST
सार
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पाना अब बेहद आसान होगा। इसके लिए परिवहन विभाग के कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार से प्रदेश में घर बैठे ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की ऑनलाइन व्यवस्था को लागू कर दिया है। अब आवेदकों को इसके लिए संभागीय व सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय नहीं जाना होगा। बाराबंकी में ऑनलाइन लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने इसे प्रदेश भर में लागू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
अब आवेदक सारथी पोर्टल पर अपने आधार को लिंक कराकर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। उनको दोपहिया वाहन व कार के लिए 350 रुपये की फीस भी ऑनलाइन चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
आवेदन की प्रक्रिया पूरी होते ही आवेदक के मोबाइल पर ऑनलाइन टेस्ट की तारीख का टाइम स्लॉट के लिए ओटीपी आ जाएगा। टेस्ट के दौरान आवेदक की फोटो के लाइव मिलान में कोई व्यवधान न आए, इसके लिए नवीनतम फोटो ही फॉर्म पर अपलोड करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
लखनऊ संभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवेदक को ऑनलाइन टेस्ट में ट्रैफिक सिस्टम से संबंधित 15 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से कम से कम 9 सवालों के सही जवाब देने वाले ही पास होंगे। टेस्ट के तत्काल बाद इसका मैसेज आ जाएगा। इसके बाद पास आवेदक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकेंगे।