लखनऊ में बनेगा एक ऐसा चौराहा जहां नहीं लगेगा जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक, हुसैनाबाद और डालीगंज से आने वाले भारी ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए बुद्धापार्क के सामने कंवेंशन सेंटर के पास ज्योमैट्रिक चौराहा बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की सिफारिशों के आधार पर पीडब्ल्यूडी इसे बनाएगा।
फिलहाल यहां हाथी पार्क अंडरपास का काम चल रहा है, इसके बाद चौराहे का निर्माण शुरू होगा। अंडरपास बनने के बावजूद यहां ट्रैफिक के बेहतर संचालन के लिए ज्योमैट्रिक चौराहे की जरूरत है। इसके निर्माण में तीन महीने का समय लगेगा।
एक दूसरे को काटेंगे नहीं वाहन
ऐसा ही एक चौराहा पीडब्ल्यूडी बालू अड्डा पर बन चुका है। हुसैनाबाद की ओर से आने वाला यातायात जब चौक की ओर मुड़ेगा तब उसके सामने भी ट्रैफिक नहीं होगा। इसी तरह से सीधे आने जाने वाले वाहनों को भी निर्बाध होकर चौराहे से गुजारा जाएगा।
आमतौर पर चौराहों पर एक तरफ का ट्रैफिक दूसरे को क्रॉस करता है। लेकिन ज्योमैट्रिक चौराहे पर कोई भी वाहन एक दूसरे को काटेंगे नहीं। यानी सीधे आना वाला ट्रैफिक बिना किसी बाधा के आगे बढ़ेगा और उसके सामने की सड़क से कोई भी वाहन नहीं आएंगे।