रतन टाटा की तारीफ से गदगद अखिलेश ने गिनाई योजनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार जल्द ही सूबे में सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराएगी। मेडिकल कॉलेजों में भी सस्ती दवा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा के बेड़े में 500 नई एंबुलेंस शामिल करने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। अखिलेश उद्योगपति रतन टाटा से यूपी के विकास पर मिली तारीफ का जिक्र करना भी नहीं भूले।
उन्होंने मंच से ही प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार से कहा कि वे सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करें।
मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर 500 नई एंबुलेंस को जिलों के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा ने काफी अच्छा काम किया है। सपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच यह बताना चाहिए कि यदि ये एंबुलेंस न होतीं तो क्या होता।
मुख्यमंत्री ने कहा, अस्पताल कैसे बेहतर ढंग से काम करें, इसके लिए सरकार काम कर रही है। सरकार ने विकास कार्यों में संतुलन बैठाया है। मेट्रो ट्रेन शुरू की है तो गांव की गरीब महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना भी शुरू की है। इसमें 45 लाख महिलाओं को पेंशन दी है।
साइकिल सस्ती की तो साइकिल ट्रैक भी बनवा रहे हैं। एक्सप्रेस-वे के साथ ही गरीब किसानों के लिए मंडियां भी बना रहे हैं। इससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा। नए मंत्रियों की जिम्मेदारी है कि वे इस बात पर ध्यान दें कि अस्पताल अच्छी तरह से चलें, सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो और सभी को दवाएं मिलें।
प्रचार करने वाले भी अब एक्सपोज हो गए हैं...
मुख्यमंत्री ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि अब तो प्रचार करने वाले भी एक्सपोज हो गए हैं। जो काम कर रहे हैं, उन्हें जनता दोबारा मौका दे रही है। कल ही रतन टाटा आए थे, उन्होंने खुद प्रदेश सरकार के कार्यों की तारीफ की है।
2017 में फिर आएगी सपा सरकार : अहमद हसन
बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि जितने काम सरकार ने किए हैं, उससे 2017 में फिर सपा ही मुख्यमंत्री अखिलेश की अगुवाई में सरकार बनाएगी।
मुख्यमंत्री ने जितना धन व संसाधन उपलब्ध कराया, उसी से सूबे की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आई हैं। पिछली सरकार में स्वास्थ्य विभाग घोटालों का विभाग माना जाता था। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तो आज भी जेल में हैं।
मायावती का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पुरानी मुख्यमंत्री भी घोटालों में लिप्त थीं। वे भी जेल जाएंगी। इससे पहले समाज कल्याण मंत्री राम गोविंद चौधरी, स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी, शिव प्रताप यादव व सुधीर कुमार रावत ने भी संबोधित किया।
किस जिले को कितनी एंबुलेंस
लखनऊ-15, बाराबंकी-7, रायबरेली-9, अमेठी-8, श्रावस्ती-5, सीतापुर-7, सुल्तानपुर-7, बहराइच-7, गोंडा-9, बलरामपुर-5, अंबेडकरनगर-6, आगरा-6, अलीगढ़-6, इलाहाबाद-6, औरैया-4, आजमगढ़-9, बागपत-3, बलिया-9, बांदा-5, बरेली-8, बस्ती-9, बिजनौर-9, बदायूं-6, बुलंदशहर-10, चंदौली-5, चित्रकूट-2, देवरिया-8, एटा-6, इटावा-4, फैजाबाद-7, फर्रुखाबाद-6, फतेहपुर-6, फीरोजाबाद-9, गौतमबुद्धनगर-3, गाजियाबाद-5, गाजीपुर-9, गोरखपुर-7, हमीरपुर-3, हापुड़-2, हरदोई-8, हाथरस-5, जालौन-5, जौनपुर-11, झांसी-6, ज्योतिबाफुले नगर-6, कन्नौज-6, कानपुर देहात-5, कानपुर नगर-12, कासगंज-5, कौशांबी-6, खीरी-11, कुशीनगर-6, ललितपुर-5, महोबा-3, महराजगंज-7, मैनपुरी-5, मथुरा-6, मऊ-7, मेरठ-9, मिर्जापुर-7, मुरादाबाद-10, पीलीभीत-6, प्रतापगढ़-8, रामपुर-8, सहारनपुर-9, संभल-3, संतकबीरनगर-6, संत रविदासनगर-5, शाहजहांपुर-8, शामली-3, सिद्धार्थनगर-5, सोनभद्र-6, उन्नाव-8, वाराणसी-8