मोबाइल एप से खुद बनाएं अपना जनरल रेलवे टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्रियों को जनरल टिकट के लिए लंबी लाइन से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। रेलवे एक मोबाइल एप ला रहा है, जिससे यात्री अपना टिकट खुद बना सकेंगे।
रेलवे ने यह जिम्मेदारी सेंटर ऑफ रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम क्रिश को सौंपी है। क्रिश ने इसके लिए ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ नाम से एक एप बनाया है।
जिसको 27 दिसंबर 2014 को शुरू किया गया था और उसका ट्रायल मुंबई और चेन्नई के सब अर्बन क्षेत्र में किया जा रहा है। ट्रायल के बाद मई 2016 तक पूरे देश में यह सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस तरह बनेंगे टिकट
मोबाइल एप में सबसे पहले यात्री को अपना अकाउंट खोलना होगा। अकाउंट खुलते ही पासवर्ड मिलेगा, जिसे लॉग इन करने पर एक वर्चुवल कार्ड जनरेट होगा जो कि आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा होगा।
बैंक से जितना पैसा कार्ड में डालेंगे उतने ही पैसे से यात्रा कर सकेंगे। जिस जगह यात्री को जाना होगा उस स्टेशन का नाम डालने के बाद उसके टिकट का मूल्य वर्चुवल कार्ड से कट जाएगा और उस स्टेशन का टिकट मोबाइल में शो करने लगेगा।
इसी टिकट को दिखाकर यात्री ट्रेन में यात्रा कर सकेगा। एप से कहीं से भी टिकट बन सकेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव का कहना हे कि रेलवे एप का ट्रायल किया जा रहा है, जिसको पूरी तरह से सफल होने के बाद ही पूरे देश में यात्री सुविधा के लिए लागू कर दिया जाएगा।