{"_id":"6af8c7393448e872520ca448","slug":"general-manager-inspected-railway-track-safety-and-conducted-a-toe-load-test-lucknow-news-c-13-lko1070-2008022-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महाप्रबंधक ने जांची रेलवे ट्रैक की सेफ्टी, कराया टो-लोड परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महाप्रबंधक ने जांची रेलवे ट्रैक की सेफ्टी, कराया टो-लोड परीक्षण
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने जांची रेलवे ट्रैक की सेफ्टी, कराया टो-लोड परीक्षण।
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शनिवार को ऐशबाग जंक्शन और बादशाहनगर स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक की संरक्षा जांची और टो-लोड परीक्षण किया। यह परीक्षण पटरियों की मजबूती, फिटिंग व क्षमता मापने के लिए किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम गौरव अग्रवाल भी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक ने ऐशबाग स्टेशन के केंद्रीकृत पैनल कक्ष का भी जायजा लिया। उन्होंने वीडीयू पैनल, बिजली आपूर्ति वितरण बोर्ड और अन्य संरक्षा उपकरणों की जांच की। यात्री सुविधाएं भी परखीं। उदय बोरवणकर ने ऐशबाग स्थित रेलवे मनोरंजन केंद्र के नवीनीकरण कार्यों का अवलोकन किया। चिकित्सा परिचारिका सलमा सबी खां ने नवीनीकृत मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन किया।
57 महिला रेलकर्मी सम्मानित
महाप्रबंधक ने 25 आश्रित बच्चों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए कर्मचारी कल्याण निधि से छात्रवृत्ति राशि के चेक प्रदान किए। मंडल में कार्यरत 57 महिला रेल कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बंदरियाबाग स्थित संस्कृति क्लब और बादशाहनगर स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यूनियन ने उठाईं मांगें
पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी एसोसिएशन ने महाप्रबंधक को रेलकर्मियों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें एलडीसीई कोटे के तहत ओबीसी कर्मचारियों को 27 फीसदी कोटे का लाभ देने, मंडल स्तर पर कार्यालय आवंटन में देरी, रेलवे बोर्ड के आदेश के बावजूद सदस्यों को कार्यालय में प्रवेश नहीं मिलने, गेटमैन और ट्रैक अनुरक्षकों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम लागू करने, चिकित्सकीय रूप से अयोग्य कर्मचारियों का तुरंत समायोजन करने की मांग शामिल थी।